फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of a missing youth found in sugarcane field

रात को गायब युवक का गन्ने के खेत में मिला शव, पत्नी ने जताया हत्या का संदेह

Tue, 05 Nov 2019 08:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Nov 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a missing youth found in sugarcane field
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांव राजपुरा भैण से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब युवक का शव सुबह गन्ने के खेत में मिला। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है लेकिन घटनास्थल पर संघर्ष करने के निशान जरूर मिले हैं। मृतक की पत्नी ने संदेह जताया कि उसके पति की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


गांव राजपुरा भैण निवासी 34 वर्षीय प्रदीप ने गांव से कुछ दूरी पर मिर्चपुर रोड पर मकान बनाया हुआ है। रात को प्रदीप मोटरसाइकिल लेकर गांव में स्थित अपने पुराने मकान में पशु बांधने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। देर रात तक परिजनों ने प्रदीप को ढूंढा लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह प्रदीप की मोटरसाइकिल सड़क के किनारे मिली। 

विज्ञापन

परिजनों ने ग्रामीणों के साथ फिर से तलाशी अभियान शुरू किया तो सड़क से एक एकड़ दूर गन्ने के खेत में उसका शव मिला। प्रदीप के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है लेकिन मरने से पहले संघर्ष के निशान जरूर मिले हैं। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया। 

मृतक की पत्नी कौशल्या ने संदेह जताया है कि उसके पति की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। सदर थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कौशल्या की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। गर्दन में फलवे (चकत्ता) हैं तो आंख के पास एक हलका निशान भी है। मृतक के बिसरे को जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed