फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body found in sector 56 forest

सेक्टर- 56 के जंगल में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Sun, 11 Apr 2021 02:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in sector 56 forest
चंडीगढ़। सेक्टर- 56 के जंगल में एक व्यक्ति (करीब 40 साल) का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच में शव करीब एक हफ्ता पुराना है। पलसोरा चौकी पुलिस सीआरपीसी 174 के तहत मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि सेक्टर- 56 के पेट्रोल पंप का पास स्थित जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पलसोरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव से काफी बदबू आ रही थी। पुलिस ने आशंका जताई कि तकरीबन एक हफ्ता पुराना शव है। व्यक्ति के पहने कपड़े फटे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने शव की कब्जे में लेकर जीएमएसएच 16 के मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच में व्यक्ति के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed