कार्रवाईः पठानकोट में क्रशर वाहनों से टूटी सड़क, डीसी ने ठोका 1.73 करोड़ का जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रशर मैटीरियल सप्लाई के लिए इस्तेमाल किए जा रहे भारी-भरकम वाहनों से कीड़ी-सुंदरचक्क रोड खस्ताहाल हुई तो डीसी ने क्रशर संचालकों पर 1 करोड़ 73 लाख का जुर्माना ठोक दिया। अब जुर्माने के पैसों से उक्त रोड का नवनिर्माण किया जाएगा। उक्त कार्य ईएमएफ (एनवायरमेंट मैनेजमेंट फंड) के तहत करवाया जाएगा।
डीसी रामबीर का कहना है कि कीड़ी-सुंदरचक्क रोड भारी वाहनों के कारण पूरी तरह से टूट गई थी। इससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खस्ताहाल सड़क के कारण कई बार दुर्घटना में लोगों की मौत भी चुकी है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि क्रशर मालिकों की ओर से पंजाब माइनर मिनरल रूल्स-2013 का उल्लंघन किया जा रहा है।
कार्यकारी इंजीनियर पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) की ओर से सुंदरचक्क-कीड़ी साइड सड़क को नई बनाने के लिए 173.38 लाख का इस्टीमेट पेश किया गया था। अब इसका सारा खर्च क्रशर कारोबारी उठाएंगे। डीसी ने बताया कि इस बारे में पहले क्रशर मालिकों से बैठक कर सड़क के हालात पर चर्चा की गई थी। क्रशर संचालकों ने उक्त जुर्माने को स्वीकारा और काम शुरू करवा दिया है।
उन्होंने कहा कि सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पीडब्ल्यूडी की प्रधानगी में कमेटी बनाई गई है। इसमें कार्यकारी इंजीनियर मंडी बोर्ड पठानकोट, कार्यकारी इंजीनियर पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) होंगे। कमेटी निर्माण कार्य पर नजर रखेगी और अगर पठानकोट की हद में कोई और सड़क क्रशर के कारण टूटी है तो उसकी रिपोर्ट भी तीन सदस्यीय कमेटी की ओर से एक माह के भीतर पेश की जाएगी।