फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Day temperature dropped, Thursday coldest day of season

दिन का तापमान गिरा, वीरवार सीजन का सबसे ठंडा दिन

Fri, 20 Nov 2020 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Day temperature dropped, Thursday coldest day of season
चंडीगढ़। शहर में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा है। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो से तीन दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह और शाम के वक्त धुंध भी बढ़ सकती है। 22 नवंबर से हल्के बादल भी छा सकते हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, ऊंचाई वाले इलाके में पश्चिमी विक्षोभ का असर है। कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी भी हुई है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। बुधवार रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन दिन के तापमान 22 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed