फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   davil miller shot hit in child chest during match in mohali

मिलर बने 'किलर', बच्चे की छाती पर लगा शॉट

Sun, 17 May 2015 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 17 May 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
davil miller shot hit in child chest during match in mohali

मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में शनिवार को मिलर किलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर ने मैच शुरू होने से पहले अभ्यास मैच के दौरान जोरदार शॉट लगाया, जो स्टैंड में बैठे एक बच्चे की छाती पर लगा। स्टेडियम में मौजूद डॉक्टर ने बच्चे का चेकअप किया। लेकिन उसकी तकलीफ कम नहीं हुई तो तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


वहीं फोर्टिस के प्रवक्ता ने बताया कि सिद्धार्थ (10) की छाती में गेंद लगी थी। अस्पताल में बच्चे की जांच की गई। लेकिन किसी भी प्रकार की कोई इंजरी नहीं है। ऑब्जर्वेशन पर कुछ समय के लिए उसे रखा गया था। इसके बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


इससे पहले 22 मई को कोलकाता के इडन गार्डन में हुए मैच के दौरान मिलर के लगाए गए सिक्स से एक कॉन्स्टेबल देबाशीश सरकार की दाईं आंख चली गई थी।

पंजाब को मात देकर चेन्नई नंबर वन

किंग्स इलेवन पंजाब को उम्मीद थी कि मोहाली में माहौल कुछ बदलेगा। मगर ऐसा हो न सका। दोनों टीमों को शनिवार को हुए इस बेमानी मुकाबले से वही मिला जिसकी उन्हें आदत लग चुकी है। मतलब पंजाब को हार मिली तो चेन्नई को जीत।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां, 7 विकेट की इस जीत से चेन्नई ने आईपीएल-8 का लीग चरण शीर्ष स्थान के साथ जरूर खत्म किया। इस तरह अब उसे फाइनल में प्रवेश के दो मौके मिलेंगे। चेन्नई ने लीग चरण में 14 मैच खेलकर 9 में जीत हासिल की और 18 अंकों के साथ शीर्ष पर जगह बनाई। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 7 विकेट पर 130 रन बनाए।

अक्षर पटेल (32) और रिषी धवन (25*) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। चेन्नई के लिए सभी गेंदबाजों ने किफायती प्रदर्शन किया। नेगी ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। चेन्नई ने फाफ डु प्लेसिस (55) और सुरेश रैना (41*) की बदौलत 16.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े।


रैना के साथ धोनी 16 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। पिछले साल की उपविजेता टीम पंजाब ने इस साल 14 मैच खेले, लेकिन उसे महज तीन में ही जीत मिली और वह छह अंक लेकर सबसे निचले आठवें स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed