{"_id":"5a6aeb3b4f1c1bb1208b575c","slug":"daughter-molestation-mohali-police-man-molestated-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पापा, अकेले में मेरे साथ गंदी हरकतें करते हैं', नाबालिग बेटी ने खोली बाप की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पापा, अकेले में मेरे साथ गंदी हरकतें करते हैं', नाबालिग बेटी ने खोली बाप की पोल
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
child rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग बेटी ने पुलिसवाले बाप की गंदी हरकतों की पोल खोली तो मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। मामला जानकर पुलिसवाले भी चकरा गए। मामला मोहाली का है। एक पुलिस मुलाजिम की नाबालिग बेटी ने ही पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसके पिता उससे अकेले में अश्लील हरकतें करते हैं।
साथ ही उसे नशा देने की कोशिश भी की गई। इतना ही नहीं विरोध करने पर मारपीट करते हैं। लड़की का कहना है कि उसने जिले के एक थाने में इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन इसकी सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसे शिकायत वापस लेनी पड़ी। लड़की ने यह बात अपनी मां को बताई तो यह पोल खुली।

पीड़िता की मां को घर से निकाल दिया था
Child Rape
- फोटो : Demo Photo
लड़की की मां ने बताया कि 1999 में उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चला। उसके बाद पति-पत्नी में अनबन होने लगी। वह उसके चरित्र पर सवाल उठाने लगा। महिला ने बताया कि पिछले साल उसके पति ने घर से निकाल दिया था।
इसके बाद दोनों बच्चे पिता के साथ रहने लगे। बेटे को हास्टल भेज दिया गया, जबकि बेटी पिता के पास रहने लगी। इसका फायदा उठाकर वह उसे परेशान करने लगा। बेटी ने कहा कि उसके पिता ने कुछ लड़के उसके पीछे छोड़े हुए हैं, जो कि प्रत्येक जगह उसकी जासूसी करते हैं।
वहीं, पीड़िता की मां ने कहा कि उसे और बेटी को जान से खतरा है। वहीं, पुलिस मुलाजिम की बेटी ने डीजीपी, सीएम और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है।