{"_id":"5dd228458ebc3e547d5425d8","slug":"dairy-onwer-wins-punjab-state-diwali-bumper-lottery-of-2-5-crore-prize","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रातों-रात डेयरी मालिक बन गया ढाई करोड़ का मालिक, आप भी आजमा सकते हैं तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातों-रात डेयरी मालिक बन गया ढाई करोड़ का मालिक, आप भी आजमा सकते हैं तरीका
Mon, 18 Nov 2019 10:42 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी मालिक रातों-रात ढाई करोड़ का मालिक बन गया। भगवान ने उसे छप्पर फाड़कर दीवाली का तोहफा दिया और वो मालामाल हो गया। दरअसल, पंजाब स्टेट मां लक्ष्मी पूजा बंपर 2019 ने डेयरी मालिक का घर रोशन किया है। लुधियाना वासी अमनदीप सिंह का ढाई करोड़ का पहला इनाम निकला है।
गांव मेहरबान निवासी अमनदीप ने सपने भी नहीं सोचा था कि वह रातों-रात करोड़पति बन जाएगा। पहला इनाम जीतने के बाद 35 वर्षीय अमनदीप ने कहा कि उसका सपना साकार हो गया है। इनाम की राशि से वह अपना भविष्य बेहतर बनाएगा। इससे वह अपने डेयरी के धंधे का विस्तार करेगा। बाकी पैसे अपने बेटे और बेटी की अच्छी पढ़ाई पर खर्च करेगा।

अमनदीप ने ईनाम की राशि लेने के लिए दस्तावेज लॉटरीज विभाग के पास जमा करवा दिए हैं। अधिकारियों ने उसे जल्द राशि दिलवाने का भरोसा दिया है। गौरतलब है कि मां लक्ष्मी पूजा बंपर का ड्रॉ एक नवंबर 2019 को निकाला गया था। जिसमें ढाई-ढाई करोड़ के दो पहले इनाम थे।
ढाई करोड़ का दूसरा इनाम हिमाचल प्रदेश निवासी पेंटर संजीव कुमार का निकला था। अब विभाग ने न्यू ईयर बंपर 2020 जारी किया है, जिसमें पहला इनाम तीन करोड़ का है। इसके टिकट सभी डाकखानों और मार्केट में उपलब्ध हैं। इसका ड्रॉ 17 जनवरी को निकाला जाएगा।