{"_id":"ee7f592f3975ae7d024b81f0f5dc3d13","slug":"da-of-pensioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों का बकाया खातों में होगा जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों का बकाया खातों में होगा जमा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Nov 2013 08:56 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार राज्य के पेंशनभोगी कर्मचारियों/ फैमिली पेंशनरों को महंगाई भत्ते की जुलाई से सितंबर-2013 तक आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की नगद अदायगी उनके बैंक खातों में जमा करवाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में समूह विभागों के मुखियों, उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों/विभागों को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के पेंशनरों/ फैमिली पेंशनरों को 1 जनवरी 2013 से बेसिक वेतन पर मिलने योग्य महंगाई भत्ता, जो 72 प्रतिशत था, को बढ़ाकर 80 प्रतिशत कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसकी बढ़ी दर पर 1 अक्तूबर 2013 से पेंशन के साथ भुगतान किया जाना है। जुलाई से सितंबर तक के महंगाई भत्ते का बकाया नगद अदा किया जा रहा है, जोकि उनके बैंक खातों में जमा होगा।
विज्ञापन