{"_id":"64414902a3e7ed765903800a","slug":"da-of-employees-increased-by-four-percent-in-haryana-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, चार फीसदी बढ़ाया DA, जानें- कब से होगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, चार फीसदी बढ़ाया DA, जानें- कब से होगा लागू
Thu, 20 Apr 2023 07:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Apr 2023 07:48 PM IST
सार
सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अनुराग रस्तोगी ने डीए बढ़ोतरी का पत्र जारी किया है। इसके अनुसार एक जनवरी 2023 से डीए को मूल वेतन के मौजूदा 38% से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी की है। अब कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए मिलेगा। अब तक 38 फीसदी ही डीए कर्मचारियों को मिलता था। बढ़ा हुआ डीए एक जनवरी 2023 से लागू होगा। सरकार का मानना है कि इस फैसले से कर्मचारी वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
हरियाणा के सरकारी विभागों में कुल 4 लाख 45 हजार 346 स्वीकृत पद हैं। हालांकि इनमें 2 लाख 62 हजार 849 पद ही भरे हुए हैं, जबकि एक लाख 82 हजार 497 पद खाली हैं। इन पदों पर तैनात कर्मचारियों को सरकार के इस नए आदेश का लाभ मिलेगा। सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अनुराग रस्तोगी ने डीए बढ़ोतरी का पत्र जारी किया है। इसके अनुसार एक जनवरी 2023 से डीए को मूल वेतन के मौजूदा 38% से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है।
विज्ञापन