{"_id":"64877cce9496f470ef02aa65","slug":"cycles-are-picked-up-from-chandigarh-track-ends-as-soon-as-they-reach-mohali-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-1674-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ से उठाते हैं साइकिल, मोहाली में आते ही ट्रैक खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ से उठाते हैं साइकिल, मोहाली में आते ही ट्रैक खत्म
विज्ञापन
मोहाली। शहर में शेयरिंग साइकिल की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण शहर के लोग चंडीगढ़ से शेयरिंग साइकिल उठाते हैं। जैसे ही वे चंडीगढ़ का इलाका पार करते हैं तो साइकिल ट्रैक समाप्त हो जाता है। इस कारण चंडीगढ़ से मोहाली के एंट्री प्वाइंट, नयागांव और जीरकपुर के इलाकों में ये साइकिलें लावारिस पड़ी मिल रही हैं।
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से चलाई गई स्मार्ट साइकिल मोहाली पुलिस के लिए मुसीबत बन गई है। मोहाली के अलग-अलग इलाकों से आए दिन लावारिस स्मार्ट साइकिलें बरामद हो रही हैं। इन्हें पुलिस के द्वारा संभालकर रखना पड़ रहा है। जीरकपुर, नयागांव और मोहाली के खाली पड़े इलाकों में इस तरह की साइकिलें मिलना आम बात हो गई है। लोग चंडीगढ़ से साइकिल उठाकर मोहाली के क्षेत्र में छोड़ देते हैं।
बता दें कि पिछले साल चंडीगढ़ प्रशासन ने 12 अगस्त को स्मार्ट साइकिल परियोजना की चंडीगढ़ में शुरुआत की थी। पहले फेज में कंपनी की ओर से 1250 साइकिल और 150 डॉकिंग स्टेशन के साथ शुरुआत की थी। स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट के तहत जो साइकिल खरीदी गई है, उसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है। इसमें ट्यूबलेस टायर, दस किलो क्षमता वाली टोकरी, बैटरी से संचालित लाइट और एडजस्ट करने वाली सीट लगी हुई है।
विज्ञापन
एक साल में मोहाली में भी बनेगा साइकिल ट्रैक
पिछले दिनों 15 मई को सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मोहाली से की थी। इस समय उन्होंने घोषणा की कि आगामी एक साल में मोहाली शहर के मुख्य मार्गों पर साइकिल ट्रैक का निर्माण कर दिया जाएगा ताकि चंडीगढ़ से साइकिल लाने वाले लोगों को मोहाली में किसी प्रकार की कोई समस्या न आए।