फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cyber response centers will be opened in all districts of Haryana

हरियाणा: सभी जिलों में खुलेंगे साइबर रिस्पांस सेंटर, ऑनलाइन अपराध पर लगेगी लगाम

Thu, 13 Aug 2020 10:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Aug 2020 10:50 PM IST
सार

  • साइबर क्राइम पर अब और मजबूती से वार करेगा हरियाणा
  • साइबर क्राइम में सामने आया नया प्रचलन, पुलिस के लिए चुनौती

विज्ञापन
Cyber response centers will be opened in all districts of Haryana
साइबर क्राइम (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा पुलिस ने राज्य में साइबर क्राइम से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए हर जिले में साइबर रिस्पांस सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव का दावा है कि इस फैसले से प्रदेश में साइबर क्राइम पर लगाम कसने में और मदद मिलेगी। बताते चलें कि कुछ समय से साइबर क्राइम में सामने आ रहे नए प्रचलन पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं।

विज्ञापन


डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि ये सेंटर डिजिटलीकरण और तेजी से आधुनिकीकरण के कारण उभरती चुनौतियों के बढ़ते खतरों को ध्यान में रखते हुए मौजूदा साइबर सेल को सुदृढ़ कर बनाए जाएंगे। बैंक धोखाधड़ी, भुगतान गेटवे का मिसयूज, फेसबुक, ट्विटर आदि सहित साइबर संबंधी सभी शिकायतों का इन केंद्रों के माध्यम से निपटान किया जाएगा। 
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि कोरोना के प्रसार के कारण साइबर अपराध में तेजी देखी गई है, क्योंकि जालसाज लोगों को ठगने के लिए वर्तमान में उत्पन्न स्थिति और अनिश्चितता का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये सेंटर विशेष साइबर कर्मियों की तैनाती के साथ मजबूत किए जाएंगे। हाल ही में भर्ती हुए टेक-सेवी उप-निरीक्षकों और कांस्टेबलों की सेवाओं का उपयोग इस उद्देश्य के लिए किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस साइबर अपराध व उससे जुड़ी सावधानियों के बारे में लोगों को शिक्षित व जागरूक करने के लिए कॉलेजों, स्कूलों और कॉलोनियों आदि का दौरा करेगी। इसके अतिरिक्त, साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा ताकि बच्चों को साइबर बुलिंग, साइबर स्टॉकिंग आदि से बचाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, रेवाड़ी और फरीदाबाद में एक-एक नए साइबर क्राइम थाने की मंजूरी के साथ हरियाणा पुलिस जल्द ही अपने साइबर अपराध के नेटवर्क को उन्नत व मजबूत करेगी। अधिक साइबर पुलिस स्टेशनों की स्थापना से हमें साइबर जालसाजों को रोकने व अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
 
मशहूर हस्तियों के फर्जी अकांउट्स से ठग रहे
डीजीपी ने यह भी बताया कि साइबर अपराध का एक नया चलन सामने आया है जिसमें जालसाज द्वारा लोगों को ठगने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजनेताओं के साथ-साथ प्रमुख हस्तियों के फर्जी प्रोफाइल को हैक करने या बनाने की कोशिश की जाती हैं। हमें ऐसे धोखेबाजों से अधिक सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

कई ऑनलाइन स्कैमर्स लोगों से पैसे ऐंठने के लिए मशहूर हस्तियों के फर्जी अकांउट्स का उपयोग कर रहे हैं। नागरिकों को ऐसे जालसाजों से सतर्क रहते हुए विभिन्न सोशल मीडिया अकांउट्स पर फेक पोस्ट की गई जानकारी पर आंख बंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता व सतर्कता यूजर्स को किसी भी स्कैम का शिकार होने से बचा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed