फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cyber Fraud with AIG traffic Amrit Brar

एआईजी ट्रैफिक अमृत बराड़ के साथ साइबर फ्रॉड

Sun, 30 Nov 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Nov 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
Cyber Fraud with AIG traffic Amrit Brar

एआईजी ट्रैफिक पंजाब अमृत बराड़ ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है कि किसी ने उनके क्रेडिट कार्ड के जरिये रुपये निकाले और शॉपिंग करने की भी कोशिश की। उन्होंने सेक्टर-3 थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने साइबर सेल को जांच सौंप दी है।

विज्ञापन


एआईजी बराड़ सेक्टर-9 स्थित पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि उनके पास दो महीने पहले कॉल आई। उनसे कहा गया कि यह कॉल बैंक से है। फोन करने वाले ने उनसे क्रेडिट कार्ड का सीबीबी नंबर मांगा और कहा कि यह बेहद जरूरी है नहीं तो आप कोई ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगी। उन्होंने यह नंबर बता दिया।
विज्ञापन


इसके बाद 26 नवंबर को उनके मोबाइल पर चार-पांच मैसेज आए कि आप जो ट्रांजेक्शन करने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें आप डिटेल गलत भर रहे हैं। उन्होंने तुरंत अपने बैंक को संपर्क किया। बैंक ने बताया कि आपके अकाउंट से दो महीने पहले क्रेडिट कार्ड के बोनस के रूप में आए पांच हजार रुपये निकाले गए हैं। इसके अलावा 26 नवंबर को क्रेडिट कार्ड के जरिये रुपये निकालने और शॉपिंग करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल डिटेल निकाल रहे
इस मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस का साइबर सेल कर रहा है। एआईजी अमृत बराड़ की दो महीने पहले की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। उससे उन्हें आने वाले कॉल के बारे में पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed