फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Curfew in Chandigarh: Surveillance will be via drone in Chandigarh

कोरोना वायरस: खास ड्रोन से चंडीगढ़ में रखी जाएगी नजर, सैनिटाइजेशन और स्क्रीनिंग भी कर सकेगा

Fri, 17 Apr 2020 10:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Apr 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
Curfew in Chandigarh: Surveillance will be via drone in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शहर में लगे कर्फ्यू को अभी भी लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। शहर में बिना वजह इधर-उधर घूमने वाले ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन अब हाईटेक ड्रोन की मदद लेगा। खास बात यह है कि इस ड्रोन के जरिए मुनादी कर लोगों को आगाह भी किया जाएगा। 

विज्ञापन


डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने शुक्रवार को इसके लिए मंजूरी दे दी है। अब नगर निगम चंडीगढ़ के द्वारा इस ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। बता दें कि लॉकडाउन और कर्फ्यू होने के बाद भी चंडीगढ़ शहर में कई लोग बिना वजह शहर और घरों के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं। खासकर कालोनियों में लोग लोग झुंड बनाकर खड़े रहते हैं। 
विज्ञापन


इनमें युवाओं की संख्या अधिक देखी गई है। ऐसे में जब पुलिस पेट्रोलिंग के लिए पहुंचती है तो सायरन की आवाज सुनकर लोग अपने घरों में छिप जाते हैं और पुलिस के जाने के बाद वापस बाहर आ जाते हैं। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने विशेष हाईटेक ड्रोन की व्यवस्था की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिटाइजेशन भी कर सकेगा ड्रोन  
इस हाईटेक ड्रोन की खासियत यह भी है कि इसके जरिए सैनिटाइज भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं ड्रोन में लगे विशेष कैमरे के जरिए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा सकती है। वजन में ड्रोन लगभग 18 किलो का बताया गया है। निजी कंपनी के प्रस्ताव पर प्रशासन इसे परीक्षण के तौर पर देख रहा है। डीसी मनदीप सिंह बराड़ का कहना है कि हाईटेक ड्रोन की खूबियों को देखते हुए एक निजी कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। नगर निगम के लिए यह ड्रोन उपयोगी सिद्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed