फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Curfew Fifth Day : pepole wandering for grocery, medicines and vegetables

239 किराना दुकानों को मंजूरी, दवा, सब्जियों को भटके लोग, अधिकांश नंबर बंद या निकले गलत

Sat, 28 Mar 2020 09:29 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 28 Mar 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Curfew Fifth Day : pepole wandering for grocery, medicines and vegetables
चंडीगढ़। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में कर्फ्यू के पांचवें दिन भी यूटी प्रशासन कुछ खास नहीं कर पाया। अधिकांश लोगों के घरों में राशन, दवाइयां और सब्जियों की आपूर्ति नहीं हो पाई। लोग सारा दिन जरूरी चीजों के लिए इधर-उधर भटकते रहे। जरूरी चीजों की उपलब्धता के लिए प्रशासन की ओर से जारी किए गए नंबरों पर लोग फोन करते रहे लेकिन लोगों को समस्या से राहत नहीं मिल पाई। अधिकांश फोन या तो बंद मिले या नंबर गलत मिले। लोगों में प्रशासन की इस हीलाहवाली को लेकर खासी नाराजगी है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण रोकने के लिए यूटी प्रशासन द्वारा लोगों को घरों में रोकने के लिए राशन, दवाइयां और सब्जियों की सप्लाई डोर-टू-डोर करने के दावे किए जा रहे हैं। दावों के विपरीत हालात कुछ और ही रहे। बता दें कि प्रशासन द्वारा राशन, दवाइयों और सब्जियों के लिए जो मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, उनमें कई नंबर या तो बंद हैं या गलत हैं। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि लिस्ट प्रतिदिन अपडेट की जाएगी लेकिन अब प्रतिदिन हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं।

विज्ञापन

पांचवें दिन तक 239 करियाना दुकानों को मंजूरी

Curfew Fifth Day : pepole wandering for grocery, medicines and vegetables
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

घरों में राशन की सप्लाई के लिए यूटी प्रशासन ने वीरवार तक मात्र 239 करियाना की दुकानों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही दुकानों से राशन की सप्लाई देने के लिए 1500 पास जारी किए गए। हालांकि प्रशासन दावे यह कह रहा है कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।

संदीप सिंगला के नाम से ही अधिकांश दुकानें
प्रशासन की ओर से राशन की सप्लाई किए जाने को लेकर दुकानों की और मोबाइल नंबर की जो लिस्ट जारी की गई है, उनमें अधिकांश संदीप सिंगला के नाम हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से जब इस विषय में पूछा तो वे इसका सही जवाब नहीं दे पाए।

11 डिजिट के मोबाइल नंबर भी
यूटी प्रशासन की ओर से सबसे बड़ी लापरवाही तो यह हुई कि राशन के लिए जारी की लिस्ट में जो मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, उनमें कई तो 11 डिजिट के हैं। इसके अलावा अलग-अलग सेक्टरों में एक ही मोबाइल नंबर दिया गया है, जिसे लेकर भी लोग असमंजस में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed