{"_id":"570d4c4a4f1c1bd2114a6ab8","slug":"cultural-program-on-baisakhi-festival-by-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम आज मनाएगा वैसाखी, नछत्तर गिल बांधेंगे समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम आज मनाएगा वैसाखी, नछत्तर गिल बांधेंगे समां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
बैसाखी मेला
- फोटो : file photo
नगर निगम की ओर से 14 अप्रैल को बैसाखी और डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। इस समारोह के लिए जो निमंत्रण कार्ड छपवाए गए हैं, उसमें मनोनीत पार्षद अनूप सन्नी गिल का नाम भी प्रिंट करवाया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जबकिसी मनोनीत पार्षद का नाम निमंत्रण कार्ड में छपा है।
विज्ञापन
निगम की ओर से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के गवर्नर बलरामजी दास टंडन होेंगे। यह कार्यक्रम सेक्टर-42 की न्यू लेक में आयोजित किया जाएगा। मेयर ने बताया कि बैसाखी समारोह में पंजाबी गीत और डांस ग्रुप भी होंगे।
विज्ञापन
साथ ही पंजाबी गायक नछत्तर सिंह गिल भी कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। मालूम हो कि मेयर का पदभार संभालने के बाद अरुण सूद ने यह फैसला लिया था कि शहर के जिस वार्ड में समारोह होगा, उसके लिए छपवाए जाने वाले निमंत्रण कार्ड में उस वार्ड में रहने वाले मनोनीत पार्षद का नाम भी प्रिंट होगा।
विज्ञापन