{"_id":"697d1fed00601cd1ca0352c0","slug":"ctu-workers-end-strike-on-tandons-assurance-chandigarh-news-c-16-pkl1091-937239-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: टंडन के आश्वासन पर सीटीयू कर्मियों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: टंडन के आश्वासन पर सीटीयू कर्मियों का धरना समाप्त
विज्ञापन
चंढीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में धरने पर बैठे चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के अनुबंधित कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका धरना समाप्त करवाया। कर्मियों ने बताया कि वे लंबे समय से बसों में ड्राइवर और कंडक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे थे लेकिन अचानक नौकरी से हटाए जाने के आदेश से सैकड़ों परिवार बेरोजगार हो गए।
संजय टंडन ने कर्मियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और प्रशासन से बातचीत कर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा गरीबों और श्रमिकों के अधिकारों के साथ खड़ी है। टंडन के आश्वासन के बाद कर्मियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ और यूनियन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।