{"_id":"58bd8dbf4f1c1b6e43dc41f1","slug":"ctu-is-going-to-hike-their-bus-tickets-prices-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी खबरः CTU बस का बढ़ गया किराया, जानिए अब कितने पैसे देने होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरी खबरः CTU बस का बढ़ गया किराया, जानिए अब कितने पैसे देने होंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
सीटीयू बस
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटीयू की ओर से किराया बढ़ाए जाने का प्रपोजल बनाया गया है। नया किराया 15 मार्च से लागू किया जा सकता है। किराया बढ़ाने की नोटिफिकेशन तीन साल बाद तैयार की गई है। किराये की बढ़ोतरी के अप्रूवल की फाइल एडवाइजर को भेजी गई है।
सीटीयू की ओर से लोकल रूट पर 500 बसों का संचालन किया जा रहा है। कई वर्षों से किराया नहीं बढ़ाए जाने के कारण विभाग घाटे में चल रहा है। सीटीयू की ओर से नॉन एसी बस का किराया पांच रुपये प्रति तीन किलोमीटर है।
इसे बढ़ाकर 5.50 रुपये किया गया है। वहीं एसी बस में यह किराया 10 रुपये है। इसे बढ़ाकर 12 रुपये किए जाने का प्रपेाजल भेजा गया है। वहीं तीन से 10 किलोमीटर की यात्रा पर नॉन एसी बस का किराया 10 रुपये है। इसे बढ़ाकर 12 रुपये किए जाने का प्रपोजल बनाया गया है। वहीं एसी बस का किराया 15 रुपये है। इसे बढ़ाकर 18 रुपये किए जाने का प्रपोजल बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं 10 किलोमीटर से ऊपर नॉन एसी बस का किराया 10 रुपये है। इसे बढ़ाकर 18 रुपये किए जाने का प्रपोजल बनाया गया है। वहीं एसी बस का 20 रुपये है। इसे बढ़ाकर 24 रुपये किए जाने का प्रपोजल बनाया गया है।
सीटीयू डायरेक्टर अमित तलवार ने बताया कि सीटीयू की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह किराया बढ़ाया जाना जरूरी है। तभी हम लोगों को हर पांच मिनट में बस की सुविधा दे सकते हैं। तीन साल बाद किराया बढ़ाए जाने का प्रपोजल बनाया गया है।