फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU bus starts for Banbhauri Mata Temple, fare Rs 270

Chandigarh News: बनभौरी माता मंदिर के लिए सीटीयू की बस शुरू, 270 रुपये किराया

Wed, 24 Sep 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
CTU bus starts for Banbhauri Mata Temple, fare Rs 270
चंडीगढ़। नवरात्र के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने आईएसबीटी-17 से बरवाला जाने के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है। यह बस सेवा बनभौरी माता मंदिर से होकर गुजरेगी और 24 सितंबर से एक अक्तूबर तक संचालित होगी।
विज्ञापन

सीटीयू के अधिकारियों का कहना है कि यह पहल श्रद्धालुओं को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती यात्रा प्रदान करने के लिए है ताकि वे बनभौरी माता जी के मंदिर में आसानी से दर्शन कर सकें। बस सुबह 6:55 बजे चंडीगढ़ से निकलेगी और दोपहर 12:45 बजे बरवाला से वापस आएगी। किराया आईएसबीटी-17 से बनभौरी माता मंदिर तक 270 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। इस सेवा से नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और वे आराम से मंदिर पहुंचकर अपने पूजा-अर्चना कर सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed