{"_id":"64975434c67cc89117014918","slug":"csir-working-on-sustainability-of-evs-dr-n-kalaiselvi-chandigarh-news-c-16-pkl1043-172944-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसआईआर ईवी की स्थिरता के लिए कर रहा काम : डॉ. एन कलैसेल्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसआईआर ईवी की स्थिरता के लिए कर रहा काम : डॉ. एन कलैसेल्वी
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीएसआईआर-सीएसआईओ-30 के परिसर में शनिवार को प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), दिल्ली की महानिदेशक डॉ. एन कलैसेल्वी ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि सीएसआईआर ईवी की स्थिरता के लिए काम कर रहा है। इसमें मुख्य रूप से बैटरी वेस्ट मैनेजमेंट पर काम किया जा रहा है। कैसे लिथियम बैटरी को रिसाइकिल किया जाए जिससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम कर इसका दोबारा बेहतरीन उपयोग हो।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह चलने वाले इस प्रयोगशाला अभियान का मकसद वैज्ञानिक अनुसंधान में बेहतरीन उपलब्धियों और नवाचारों की प्रदर्शनी करना है, जिससे आम जन वैज्ञानिकों के कामकाज से रूबरू हो सकें। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों से हमेशा अपील की जाती है कि इंडस्ट्री की मांग के अनुसार शोध और काम करने के साथ इसे आम जनता के लिए प्रभावी बनाया जाए।
सीएसआईआर में अधिक सुरक्षा के चलते आम लोगों को पता नहीं चल पाता है कि इन भवनों में क्या शोध हो रहा है और वैज्ञानिक किस तरह से काम कर रहे हैं। इस एक हफ्ते के कार्यक्रम में आम लोगों को वैज्ञानिकों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आम जनता से मिले सुझावों और समाज की मांग पर भी भविष्य में काम किया जाएगा। हफ्ते भर के कार्यक्रम में छात्रों, आम जनता, इंडस्ट्री के लोगों को सीएसआईआर के वैज्ञानिकों से मिलने और रूबरू होने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. कलैसेल्वी ने सीएसआईओ के विश्लेषणात्मक सुविधाओं और सूचना विज्ञान विभाग का उद्घाटन किया। इसके साथ ही नए माइक्रो-नैनो ऑप्टिक सुविधा और अनुसंधान छात्रों के लिए नए छात्रावास का शिलान्यास किया।