{"_id":"5eac7a448ebc3e9042044bdc","slug":"crpf-and-police-beat-young-man-while-strolling-chandigarh-news-pkl373970751","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारागर्दी करते युवक पर बरसे सीआरपीएफ और पुलिस के डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारागर्दी करते युवक पर बरसे सीआरपीएफ और पुलिस के डंडे
विज्ञापन
बापूधाम में युवक पर डंडा बरसाती पुलिस और सीआरपीएफ।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बापूधाम में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से एरिया को पूरी तरह सील कर दिया गया है। संक्रमण फैलने से रोकने को लेकर सीआरपीएफ और पुलिस को तैनात किया गया है। इसके बावजूद लोगों का बेवजह घर से बाहर निकलना कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को बापूधाम एरिया में आवारागर्दी कर रहे एक युवक पर पुलिस और सीआरपीएफ ने डंडे बरसाए। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई।
पिछले 24 घंटे में पुलिस ने शहर की अलग-अलग जगहों से 202 लोगों को राउंडअप किया, जो बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे। साथ ही 3 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 65 वाहनों चालकों को पूछताछ के लिए रोका और 120 वाहनों को जब्त किया। इनमें सबसे ज्यादा हुड़दंग के मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सामने आए हैं। इस दौरान पुलिस ने ईस्ट डिवीजन से 106, सेंट्रल से 9 और साउथ डिवीजन से 87 लोगों को राउंडअप किया है।
23 मार्च की मध्यरात्रि से अबतक शहर के अलग-अलग हिस्सों से 19686 लोगों को राउंडअप किया जा चुका है। इनमें ईस्ट डिवीजन से 11376, सेंट्रल से 3115 और साउथ डिवीजन से 5498 लोग हैं। पुलिस 534 केस रजिस्टर्ड कर 796 लोगों को गिरफ्तार हो चुकी है। 10376 वाहनों को चेकिंग के लिए रोका गया। बिना वजह सड़कों पर दौड़ रहे 6382 वाहनों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
1343 आरोग्य सेतु एप डाउनलोड
पुलिस अब बेवजह बाहर घूमने वाले लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने 39 राउंडअप लोगों से एप डाउनलोड करवाया। वहीं 23 मार्च से अब तक पुलिस शहर के अलग-अलग हिस्सों से 1343 लोगों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवा चुकी है।
अनाउंसमेंट कर घर में रहने की अपील
पुलिस सील किए गए एरिया में अनाउंसमेंट के जरिए लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है। लोगों को हिदायत दी जा रही है कि अगर वे बिना वजह घर के बाहर निकलेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को बापूधाम, सेक्टर 15, 40 समेत अन्य एरिया में पुलिस ने अनाउंसमेंट की।