फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crowd Of Devotees Gathered At Ghats In Ludhiana for Sandhya Arghya

Chhath Puja 2022: लुधियाना व जालंधर के घाटों पर उमड़ी भीड़, व्रतियों ने भगवान भास्कर को दिया संध्या अर्घ्य

Sun, 30 Oct 2022 06:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Oct 2022 06:45 PM IST
सार

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है। हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिस ट्रैफिक को भी कंट्रोल करने में लगी रही ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो सके और लोग आराम से अपना त्योहार मना सके। 

विज्ञापन
Crowd Of Devotees Gathered At Ghats In Ludhiana for Sandhya Arghya
छठ पूजा 2022 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना में बड़े धूमधाम से छठ महापर्व मनाया जा रहा है। इस महापर्व में पंजाब के बड़े नेताओं ने शिरकत की। वहीं आम लोग भी पूरी श्रद्धा से पावन त्योहार को मनाने में जुटे हैं। शनिवार को जहां भक्तों ने पूरे विधि विधान से खरना किया तो वहीं रविवार को घाट पर जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर गायकों ने छठी मइया का गुणगान किया। उत्तर प्रदेश और बिहार से गायक एवं कलाकार भी पहुंचे। इन गायकों में अदिति राज, अमित कुमार मोनू, रॉकी मित्तल प्रमुख रहे। 

विज्ञापन


प्रवासी लोगों ने शहर के कई स्थानों पर बड़े आयोजन कर रखे हैं। सतलुज नदी पर घाट बनाया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ रोड वर्धमान मिल के सामने बड़ा आयोजन किया गया। इसके साथ ही ग्यासपुरा इलाके में भी छठ पर्व का आयोजन है और इस्टमैन चौक पर महापर्व में पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा ने शिरकत की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दोराहा, कासाबाद, सिधवां नहर के साथ-साथ कई इलाकों में कृत्रिम घाट का निर्माण भी कराया गया। इस दौरान सभी घाटों पर रंग बिरंगी लाइट लगाई गई हैं। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है। हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिस ट्रैफिक को भी कंट्रोल करने में लगी रही ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो सके और लोग आराम से अपना त्योहार मना सके। 


जालंधर में भी लोगों ने की छठ पूजा
जालंधर में भी रविवार को लोगों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। फोकल प्वाइंट, गदईपुर, इंडस्ट्रियल एस्टेट, इंडस्ट्रियल एरिया, लेदर कांप्लेक्स में ज्यादा चहल-पहल देखने को मिली। घाटों पर उत्सव जैसा माहौल रहा। माना जाता है कि जिले में 55 हजार के करीब परिवार छठ पूजा मनाते हैं। 

श्री छठ पूजा प्रबंधक कमेटी का कहना है जिले में छठ पूजा करवाने के लिए 21 घाट तैयार करवाए जाते हैं। इनमें से श्री देवी तालाब मंदिर, डीएवी कॉलेज की नहर, रंधावा मसंदा, गदईपुर पुली, संजय गांधी नगर पुली, बावा खेल पुली, श्री राम सरोवर मंदिर, शीतल नगर पुली, कबीर नगर, बाबा बालक नाथ पुली, घाट रायपुर बल्लां समेत अन्य स्थानों पर छठ पूजा के लिए घाट बनाए गए हैं। रविवार शाम को लोगों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर इस रस्म को अदा किया। अब 31 अक्तूबर को उगते सूर्य को श्रद्धालु अर्घ्य देकर व्रत को संपन्न करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed