{"_id":"b71465b69e0d660dca0e115a7a5f739c","slug":"crop-ruined-by-white-fly-young-farmer-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद मक्खी से बर्बाद फसल से आहत युवा किसान ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद मक्खी से बर्बाद फसल से आहत युवा किसान ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Sat, 13 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाम-यादविंदर सिंह, उम्र-23 साल, पेशा-किसानी। लेकिन सफेद मक्खी ने नौजवान किसान यादविंदर सिंह की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। नतीजा-ये उम्मीदें ट्रेन की पटरी पर दम तोड़ गईं।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से परेशान यादविंदर ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव दरियापुर के पास बरामद हुआ। जिले में अब तक 44 किसान खुदकुशी कर चुके हैं। यादविंदर इन किसानों में सबसे कम उम्र का था।
विज्ञापन
गांव सिरसी वाला निवासी यादविंदर के परिवार को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि सफेद मक्खी फसल तबाह करने के बाद उनके बेटे की जिंदगी भी लील लेगी। यादविंदर के पिता निर्मल सिंह ने बताया कि उनका बेटा ही परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उनके पास करीब ढाई एकड़ जमीन थी। इस पर कपास की फसल की बुआई की गई थी लेकिन सफेद मक्खी के हमले से पूरी फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
इस वजह से यादविंदर पर करीब छह लाख के कर्ज का बोझ आ गया। यादविंदर को दो बहनों की शादी की चिंता थी लेकिन आर्थिक हालात इस कदर बदतर होते चले गए कि वह छोटे भाई को स्कूल भेज पाने में भी असमर्थ हो गया था।
निर्मल सिंह के अनुसार उन्हें गले का कैंसर है। कर्ज के कारण वह इलाज नहीं करा पा रहे थे। इन सब कारणों से यादविंदर लगातार परेशान रहने लगा। गांव के पूर्व सरपंच हरविंदर सिंह, पंच गुरजंट सिंह, राय सिंह व सरपंच जग्गर सिंह ने यादविंदर की मौत पर दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने सरकार व प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं, यादविंदर सिंह के पिता निर्मल सिंह के बयान पर रेलवे पुलिस चौकी बुढलाडा ने कार्रवाई की है।
ये है मानसा की तस्वीर
44 किसान पिछले साल से अब तक दे चुके हैं जान
37 किसानों ने बीते साल की खुदकुशी
7 किसानों ने इस साल की आत्महत्या