फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crop distroyed due to rain, farmer dead

बारिश से फसल बर्बाद देख किसान ने दम तोड़ा

Sat, 04 Apr 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 04 Apr 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
crop distroyed due to rain, farmer dead

ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के सदमे से मुंढाल खुर्द में किसान की खेत में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव मुंढाल खुर्द निवासी दीपक ने बताया कि वह अपने पिता बलवंत (65) के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे अपने खेतों में गया था। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद फसल की हालत देखने गए थे। बारिश के कारण उनकी फसल बर्बाद हो गई और उसके पिता इस चिंता में काफी उदास थे।
विज्ञापन


वह खेत से पशुचारा लेकर लौट आया और उसके पिता वहीं रुके रहे। देर शाम तक उनके पिता घर नहीं लौटे तो वह शाम करीब 7.00 बजे खेत में गया। वहां उसके पिता संदिग्ध हालत में पानी की नाली में गिरे मिले। वे तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में मुंढाल चौकी इंचार्ज रामनिवास ने बताया कि बलवंत फसल बर्बाद होने से चिंतित था और ऐसा लगता है कि इसी चिंता में दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है। मृतक के बेटे की शिकायत पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed