फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Critical Issues about punjab and amritsat, Captain Seek Answer to Jaitley

गंभीर मुद्दों पर जेटली की चुप्पी पर कैप्टन का सवाल

Tue, 15 Apr 2014 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 15 Apr 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
Critical Issues about punjab and amritsat, Captain Seek Answer to Jaitley
पंजाब से जुड़े गंभीर मुद्दों पर भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली की चुप्पी पर अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने  कहा कि जेटली जानबूझ करके इन मुद्दों से बचने की कोशिश कर रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर ने जेटली को कहा कि पिछले दो सप्ताह से मैं जेटली की खुद को हर वक्त सही साबित करने वाली जिद्द देख रहा हूं, जो उनकी अज्ञानता या घमंड को दर्शाती है।
विज्ञापन

जेटली अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते

Critical Issues about punjab and amritsat, Captain Seek Answer to Jaitley

उन्होंने जेटली को हर पंजाबी से जुड़े सतलुज-यमुना लिंक नहर के गंभीर मुद्दे पर अपना पक्ष रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि जेटली सिर्फ यह कहकर कि मामला न्यायिक प्रक्रिया के तहत है, अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते। पंजाब के लोग इस मामले पर उनके और उनकी पार्टी के विचारों को जानना चाहते हैं। हम पंजाब में नदियों को जोड़ने को लेकर भी जेटली का पक्ष जानना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के 18700 उद्योग बंद, सरकार कर्जदार

Critical Issues about punjab and amritsat, Captain Seek Answer to Jaitley

रोजगार के अवसर पैदा करने के बारे में कैप्टन अमरिंदर ने जेटली को कहा कि आपको नहीं पता होगा कि पिछले सात साल के दौरान भाजपा और अकालियों के गठबंधन को सत्ता में रहते हुए पंजाब के 18700 उद्योग बंद हो चुके हैं। क्या जेटली बताएंगे कि उनके पास कोई जादू की छड़ी है, जो वे घुमाएंगे और निवेश व नौकरियां आ जाएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के सिर चढ़ा कर्ज एक लाख करोड़ रुपये को पार कर चुका है और यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन

अमृतसर के विकास के लिए बहुत कुछ

Critical Issues about punjab and amritsat, Captain Seek Answer to Jaitley

उन्होंने कहा कि हमारे पास एक पर्यटन केंद्र के रूप में अमृतसर को विकसित करने के लिए बहुत कुछ है और जेटली की जानकारी के लिए यह पहले से चल रहा है। इसको एक व्यापार केंद्र के रूप में विकसित करने और रोजगार पैदा करने आदि के लिए भी बहुत कुछ है। जेटली के साथी नवजोत सिह सिद्धू इसको जानते थे, परंतु उनको कुछ करने नहीं दिया गया। इनकी तरह बाद में माफी मांगने से पहले अच्छा होगा कि पहले इनसे सलाह ले लें।

जेटली घमंडी हैं और जवाब नहीं देना चाहते

Critical Issues about punjab and amritsat, Captain Seek Answer to Jaitley

उनकी सरकार कर्ज पर पड़ते ब्याज को उतारने के लिए लोन ले रही है और अब आरबीआई ने भी आगे से ओवरड्राफ्ट देने से मना कर दिया है। जिसके चलते पिछले तीन माह से वेतन और पेंशन रुकी हुई हैं। उन्होंने आशा जताई है कि जेटली सिर्फ बातें करना छोड़कर इन सवालों का जवाब देंगे। कैप्टन ने कहा कि वह लंबे समय से जेटली से कई सवाल पूछ रहे हैं लेकिन जेटली ने जवाब नहीं दिया। शायद इनके पास अज्ञानता होने के कारण जवाब नहीं है, या फिर वह घमंडी हैं और जवाब नहीं देना चाहते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed