फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crisis on 1400 firemen and driver's Jobs

1400 फायरमैन, ड्राइवर की नौकरियों पर संकट, आज से खत्म हो रहा अनुबंध, हड़ताल की चेतावनी

Tue, 31 Dec 2019 05:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Crisis on 1400 firemen and driver's Jobs
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा की मार्केट कमेटी और नगर पालिकाओं में अनुबंध पर तैनात 1400 फायरमैन एवं ड्राइवरों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। 31 दिसंबर 2019 को इनका अनुबंध खत्म हो रहा है। शहरी स्थानीय निकाय ने इनके अनुबंध का अभी तक नवीनीकरण नहीं किया है। इसके चलते मार्केट कमेटी व नगरपालिकाएं इन्हें पहली जनवरी 2020 को नौकरी से निकाल सकती हैं।

विज्ञापन


 इसी आशंका के चलते नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग को चेताया है कि अगर इन 1400 कर्मियों को नौकरी से निकाला गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। 
विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, महासचिव मांगे राम तिगरा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तुषामड ने कहा कि लंबे आंदोलन के बाद सरकार से फायरमैन एवं ड्राइवर सहित सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन का ठेका समाप्त कर विभागीय रोल पर करने का फैसला करवाया था लेकिन निर्णय को लागू करने में देरी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी, अग्निशमन विभाग, पालिका, परिषद और निगमों के अनुबंधित सफाई कर्मचारियों व फायर स्टाफ के अनुबंध की अवधि 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी, अभी तक सरकार ने इनकी अनुबंध को रिन्यू नहीं किया है। इससे इन कर्मचारियों को पिछले 2-3 महीने से वेतन नहीं मिल पा है। 

अनुबंध बढ़ाने की स्वीकृति न आने से निकाय अधिकारी इन कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की धमकी दे रहे हैं। शास्त्री ने कहा कि यदि एक भी कर्मचारी को नौकरी से निकाला गया तो तुरंत प्रभाव से पालिका, परिषद और निगमों के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। 3 और 4 जनवरी को नगर निगम आयुक्त, कार्यकारी अधिकारियों व पालिका सचिव के कार्यालय पर प्रदर्शन किए जाएंगे। हड़ताल का नोटिस दे दिया गया है।


 सभी 87 शहरों के मुख्य बाजारों में उल्टी झाड़ू कर प्रदर्शन करेंगे। 8 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगमों के 37000 कर्मचारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed