फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   criminal case against ludhiana nagar nigam mayor, commissioner and officers

लुधियाना के मेयर और कमिश्नर सहित छह अफसरों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज, जानिए क्यों

Fri, 09 Aug 2019 11:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 09 Aug 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
criminal case against ludhiana nagar nigam mayor, commissioner and officers
फाइल फोटो
बुड्ढा दरिया को प्रदूषण मुक्त रखने के प्रति लापरवाह रवैये को देखकर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) ने मेयर और कमिश्नर समेत छह अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करवा दिया। बाद में लुधियाना नगर निगम के इन अफसरों ने अदालत से जमानत ले ली।
विज्ञापन


बुड्ढा दरिया को प्रदूषण मुक्त करने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल गंभीरता से नजर रखे हुए है, क्योंकि बुड्ढा दरिया का दूषित पानी आगे चलकर सीधे सतलुज दरिया में गिरता है। यह पानी राजस्थान तक जाता है। निगम द्वारा सतलुज दरिया को दूषित करने पर कई बार फटकार लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन


इसलिए निगम ने दरिया में फैल रहे प्रदूषण को खत्म करने के लिए एनजीटी में एक मास्टर प्लान पेश किया था। इसमें निगम ने 2021 तक बुड्ढा दरिया को दूषित मुक्त करने की बात कही है। मास्टर के अनुसार गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एनजीटी में एक कमेटी का गठन किया था, जिसकी जिम्मेदारी थी कि वह चल रहे काम पर रिपोर्ट पेश करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के लापरवाह रवैये को देखते कई बार पीपीसीबी अधिकारियों ने काम में तेजी लाने के लिए कहा लेकिन अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे थे।

इससे नाराज पीपीसीबी ने मेयर बलकार संधू, निगम कमिश्नर कंवलप्रीत कौर बराड़, एडिशनल कमिश्नर संयम अग्रवाल, एसई रविंदर गर्ग, एसई रजिंदर सिंह और कार्यकारी एक्सईएन रणवीर सिंह के खिलाफ बुधवार को क्रिमिनल केस दर्ज करवा दिया। इस संबंध में अदालती समन सभी अधिकारियों को मिले तो निगम में हड़कंप मच गया। वीरवार को मेयर सहित सभी अधिकारी चीफ जूडीशियल मजिस्ट्रेट परमजीत सिंह की अदालत में जमानत आवेदन लेकर हाजिर हुए। इसके बाद अदालत ने सभी की जमानत दे दी।

दिसंबर 2020 की है डेड लाइन
सीवरेज के पानी को साफ करने के लिए निगम की तरफ से लगाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) सही काम नहीं कर रहे हैं। जमालपुर और बलोके स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अंडर कैपेसिटी होने के कारण सीधे पानी बुड्ढा दरिया में डाल रहे हैं। जांच कमेटियों ने इन दोनों प्लांट के कुछ समय पहले नमूने लिए थे, जो फेल निकले। दूसरी तरफ एनजीटी ने निगम को दिसंबर 2020 तक सभी एसटीपी को अपग्रेड करने के लिए कहा है, ताकि वह मानकों के अनुसार काम करे। अभी तक निगम की तरफ से एसटीपी अपग्रेड करने की टेंडर प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed