{"_id":"574f089f4f1c1b0209109985","slug":"zulfikar-case-last-victim-told-statement-on-misdeed-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुल्फिकार केस: पीड़ित ने कहा, वो पांच साल तक करता रहा कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुल्फिकार केस: पीड़ित ने कहा, वो पांच साल तक करता रहा कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
जुल्फिकार, चंडीगढ़
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों से कुकर्म के मामले में जुल्फिकार खान के खिलाफ बुधवार को अंतिम पीड़ित के बयान हुए। पीड़ित (वर्तमान में 23 वर्ष) ने जुल्फिकार के खिलाफ खुलकर गवाही दी। उसने जुल्फिकार की गलत हरकतों के बारे में अदालत को बताया। मामले में 5 पीड़ितों में से यह अंतिम था।
विज्ञापन
अब तक पांच में से दो गवाह पलट चुके हैं। उन्हें कोर्ट भी होस्टाइल घोषित कर चुका है। गवाही के बाद बचाव पक्ष ने उसका क्रॉस एग्जामिनेशन भी किया। मामले की अगली सुनवाई 7 जून को होगी। पीड़ितों के बाद अब जांच अधिकारी, पुलिसकर्मियों और चिकित्सकों के बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़ित ने अदालत को बताया कि वह 2002 में जुल्फिकार की संस्था से जुड़ा था। 2006 में जब वह क्लास 6 में था तो जुल्फिकार ने पहली बार उससे कुकर्म किया था। इसके बाद यह सिलसिला करीब 2010 तक चलता रहा। 2011 में उसके विरोध करने के बाद जुल्फिकार ने अपनी हरकतें बंद की।
विज्ञापन
हालांकि वह अन्य बच्चों के साथ अपनी घिनौनी हरकतें करता रहा। इसके बाद से उसने उसके पास जाना कम कर दिया। पीड़ित ने बयान में कहा कि 2015 में जुल्फिकार की गिरफ्तारी के वक्त भी वह वहीं था।
बता दें कि जुल्फिकार के खिलाफ बच्चों से कुकर्म मामले में कुल पांच पीड़ित हैं। इनमें से पहली ही सुनवाई पर एक गवाह पलट गया था। उसे कोर्ट ने होस्टाइल घोषित कर दिया था। इसके बाद पिछली सुनवाई पर एक अन्य गवाह मुकर गया था, जबकि उसके भाई ने जुल्फिकार के खिलाफ गवाही दी थी।