{"_id":"60eaafa78ebc3e9e93194c77","slug":"youth-shot-dead-in-karnal-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: शराब पीते वक्त दो दोस्तों में हुई कहासुनी, गोली मारकर एक की हत्या, शव सड़क पर छोड़कर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल: शराब पीते वक्त दो दोस्तों में हुई कहासुनी, गोली मारकर एक की हत्या, शव सड़क पर छोड़कर भागे
Sun, 11 Jul 2021 02:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:16 PM IST
सार
गांव बल्ला निवासी चंदू खेतीबाड़ी करता था। आरोप है कि वह शनिवार रात को अपने चार दोस्तों के साथ गांव के पुराने बस स्टैंड पर बैठकर खा पी रहा था। इस दौरान दोस्त टीनू के साथ उसकी कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर टीनू घर गया और घर से बंदूक लाकर अपने दोस्त चंदू पर गोली चला दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव बल्ला में रात को शराब पीकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके शव को सड़क पर छोड़ कर घर आ गया। गश्त के दौरान पुलिस की सीआईए असंध टीम ने मृतक को देखा और उसके परिजनों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए असंध भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बता दे गांव बल्ला निवासी चंदू खेतीबाड़ी करता था। आरोप है कि वह शनिवार रात को अपने चार दोस्तों के साथ गांव के पुराने बस स्टैंड पर बैठकर खा पी रहा था। इस दौरान दोस्त टीनू के साथ उसकी कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर टीनू घर गया और घर से बंदूक लाकर अपने दोस्त चंदू पर गोली चला दी।
विज्ञापन
जिसमें एक गोली चंदू के सिर में लगी और दो गोलियां फर्श पर लगी और उसे मृत अवस्था में मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन