फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth shot dead in Hisar of Haryana

चाचा की घुड़चढ़ी पर हवाई फायर करने से रोका, तो गोली मार कर दी युवक की हत्या

Fri, 01 Mar 2019 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरवाला (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरवाला (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in Hisar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हिसार के बरवाला के गांव हसनगढ़ में 23 वर्षीय युवक योगेश की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। योगेश की चाची चंद्रदेवी भी गोली लगने से घायल हो गई। चंद्रदेवी को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। झगड़ा बुधवार रात को विवाह समारोह में आरोपी अशोक उर्फ शौकी द्वारा हवाई फायर करने के बाद बढ़ा था।

विज्ञापन


पुलिस ने देर शाम योगेश के शव का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं पुलिस ने मामले के संबंध में अशोक उर्फ शौकी, सुमन, प्रेमली, सन्नी और दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने अशोक उर्फ शौकी को हिरासत में भी ले लिया। आरोपी शौकी ने योगेश व चंद्रदेवी की छाती पर गोली दागी है।
विज्ञापन


घुड़चढ़ी के समय हुआ था विवाद
पुलिस को दिए बयान में मृतक योगेश के पिता गांव हसनगढ़ निवासी रमेश ने बताया है कि बुधवार को योगेश के चाचा अजय की शादी थी। शाम को जब घुड़चढ़ी की रस्म हो रही थी तो उस दौरान अशोक उर्फ शौकी अपनी रिवॉल्वर लेकर आया और आते ही उसने हवाई फायर करने शुरू कर दिए। उसकी इस हरकत का विरोध किया गया। तभी अशोक की वहां कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उस दौरान तो योगेश के परिजनों ने अशोक को समझा-बुझा कर घर भेज दिया। आरोप है कि गुरुवार दोपहर को जब बारात चढ़ रही थी तो उस समय अशोक अपने रिश्तेदारों के साथ आया और आते ही रिवॉल्वर निकालकर उसने सीधे योगेश पर फायर कर दिया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग योगेश को बरवाला के सरकारी अस्पताल में ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दौरान जब उसकी चाची 55 वर्षीय चंद्र देवी वहां पहुंची तो अशोक ने उस पर भी फायर कर दिया, जिसके चलते गोली चंद्रदेवी की छाती में लगी। चंद्र देवी का हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed