पंजाब: बटाला में युवक की गोली मारकर हत्या, एक ने फेसबुक पर ली जिम्मेदारी, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पंजाब के बटाला में रात में घर के गेट के पास खड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। हालांकि इसके बाद एक युवक ने फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी ली। पुलिस अब इस मामले की जांच में भी जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के सरहदी क्षेत्र डेरा बाबा नानक में बुधवार की रात करीब 10:30 बजे कुछ युवकों ने घर के गेट के पास खड़े एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए।युवक को घायल हालत में डेरा बाबा नानक के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां के डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
हत्या का कारण रुपयों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। मृतक की पहचान कर्मजीत सिंह उर्फ फौजी निवासी मोहल्ला फतेह सिंह डेरा बाबा नानक के रूप में हुई है। वहीं डेरा बाबा नानक पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या और असलहा एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
मृतक कर्मजीत सिंह उर्फ फौजी के भाई गगनदीप ने बताया कि उसका भाई कर्मजीत सिंह बुधवार को रात करीब साढ़े दस बजे अपने घर के गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आए और उसके भाई कर्मजीत सिंह पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वह फरार हो गए।
घायल हालत में पहले कर्मजीत को डेरा बाबा नानक ले जाया गया, वहां के डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसके भाई कर्मजीत सिंह की मौत हो गई। भाई गगनदीप ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके भाई का एक पटवारी समेत दो लोगों से रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। यह हमला उसी वजह से हुआ है।
उन्होंने बताया कि वह पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट हैं। इस संबंध में डेरा बाबा नानक के डीएसपी कवलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक कर्मजीत सिंह के भाई गगनदीप के बयान पर मनदीप सिंह और जगमीत के खिलाफ हत्या और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार वालों का कहना है मृतक कर्मजीत सिंह का रुपयों के लेन का विवाद था और इसी रंजिश में हत्या की गई है।
फेसबुक पर ली कत्ल की ली जिम्मेदारी
वहीं पुलिस की ओर से दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज किए जाने के बाद गुरुवार को मामले ने दोपहर बाद नया मोड़ ले लिया है और पुलिस कार्रवाई उलझ गई है। फेसबुक पर एक युवक ने कर्मजीत उर्फ फौजी की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा है कि ‘जो डेरा बाबा नानक में रात को फौजी को गोलियां मारी हैं, वह मैंने मारी हैं, इससे जेल में मेरे से हाथापाई हुई थी और इसने मुझे बहुत जलील किया था। बनता बदला मैं वह कल रात ले लिया है, बाकी जो इसके साथ था, वह भी अपने नंबर की वेट करे। पुलिस से बिनती की जाती है कि किसी को नाजायज तंग न करे।
वहीं डेरा बाबा नानक के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि मृतक कर्मजीत सिंह उर्फ फौजी पर करीब 6 मामले दर्ज थे। फेसबुक की पोस्ट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में एसएचओ ने बताया कि पुलिस इस पोस्ट को लेकर भी जांच कर रही हैं और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।