फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth opened fire on school in Amritsar of Punjab

Amritsar News: बच्चों से भरी बस पर युवक ने चला दी गोली, रास्ता न देने पर भड़का

Tue, 23 Aug 2022 09:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Aug 2022 09:42 PM IST
सार

एसपी युगराज सिंह ने बाइक सवार युवक की पहचान जंडियाला थानाक्षेत्र के गांव जानियां निवासी कारज सिंह के रूप में बताई और कहा कि जांच के दौरान पता चला कि दो गोलियां चलने के बाद तीसरी गोली पिस्तौल में फंस कर रह गई थी।

विज्ञापन
Youth opened fire on school in Amritsar of Punjab
इसी बस पर की फायरिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में जालंधर रोड पर गांव जंडियाला के निकट मंगलवार दोपहर ढाई बजे रास्ता नहीं देने पर नाराज बाइक सवार युवक ने बच्चों से भरी स्कूल बस पर गोलियां चला दीं। चालक ने बस को साइड पर सुरक्षित रोकने के बाद लोगों की मदद से आरोपी बाइक सवार को काबू कर पेड़ से बांध दिया। इस पर युवक ने लोगों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया तो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। एसपी युगराज सिंह ने बताया कि जंडियाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार युवक को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से पिस्तौल बरामद कर ली है। इसमें पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


जंडियाला थानाक्षेत्र के गांव नवां पिंड निवासी हरिंदर सिंह ने बताया कि वे प्राइवेट स्कूल की बस चलाते हैं। मंगलवार दोपहर वे बस में स्कूल के बच्चों को लेकर उनके घरों तक छोड़ने जा रहे थे। जब वे जानियां गांव के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे बाइक पर सवार युवक ने हार्न बजा कर रास्ता मांगा। बस के आगे एक ऑटो रिक्शा था तो वह उसे रास्ता नहीं दे पाया। आरोपी ने अपनी बाइक लाकर उनकी बस के आगे कर खड़ी कर दी और दो बार बस पर फायरिंग की।
विज्ञापन


उन्होंने कंडक्टर की मदद से किसी तरह बच्चों का बचाव किया हिम्मत दिखाते हुए राहगीरों की मदद से गोलियां चलाने वाले युवक को काबू कर लिया। वहां पहुंचे अन्य राहगीरों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। युवक ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने आरोपी की पिस्तौल छीन ली और उसे एक पेड़ के साथ बांध दिया और बस चालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में ले लिया लेकिन इससे पहले लोग बाइक सवार को पीट चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी युगराज सिंह ने बाइक सवार युवक की पहचान जंडियाला थानाक्षेत्र के गांव जानियां निवासी कारज सिंह के रूप में बताई और कहा कि जांच के दौरान पता चला कि दो गोलियां चलने के बाद तीसरी गोली पिस्तौल में फंस कर रह गई थी। पुलिस ने आरोपी की पिस्तौल को अपने कब्जे में ले लिया और पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed