{"_id":"5d3093948ebc3e6c935ced08","slug":"youth-died-while-walk-on-railway-track-talking-on-earphone","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त लगाते रहे आवाज, इयरफोन लगा बात कर रहे युवक को ट्रेन ने कुचला, अगले महीने था निकाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोस्त लगाते रहे आवाज, इयरफोन लगा बात कर रहे युवक को ट्रेन ने कुचला, अगले महीने था निकाह
Thu, 18 Jul 2019 09:15 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Jul 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इयरफोन कान से लगा मोबाइल का प्रयोग कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक के साथ उसके दोस्त भी थे। उन्होंने युवक को आवाज भी लगाई लेकिन वह उनकी आवाज नहीं सुन सका। सहारनपुर निवासी सलमान (22) हिसार के घोड़ा फार्म में मृत पशु उठाने का काम करता था। उसका अगले माह निकाह होने वाला था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सलमान अपने दो दोस्तों के साथ घोड़ा फार्म के समीप की दुकान से कुछ सामान लेने जा रहा था। उसके दोस्त दिलदारा और शाहरुख के अनुसार सलमान इयरफोन लगाकर ट्रैक पर चल रहा था। वे सलमान से कुछ ही दूरी पर थे। इसी बीच सिरसा की तरफ से किसान एक्सप्रेस आ गई।
विज्ञापन
दिलदारा और शाहरुख को ट्रेन दिखाई दी और उन्होंने सलमान को आवाज लगाई। ट्रेन ड्राइवर ने भी कई बार हॉर्न बजाया लेकिन इयरफोन लगे होने के कारण सलमान को कुछ सुनाई नहीं दिया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद ड्राइवर ने ट्रेन को रोक लिया और जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।