फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth died after collision with policeman car in Fazilka

Punjab News: पुलिसकर्मी की गाड़ी ने ली युवक की जान, बेसहारा हो गए अंधे माता-पिता

Fri, 20 Jan 2023 07:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Jan 2023 07:16 PM IST
सार

महिला माया रानी ने कहा कि सरवन के मां-बाप अंधे हैं। सरवन टेंट हाउस में काम करता था। इसके अलावा वह वेटर भी था। सड़क हादसे में सरवन की मौत हो गई है। माया ने कहा कि उसके अंधे मां-बाप का कोई सहारा नहीं है।

विज्ञापन
Youth died after collision with policeman car in Fazilka
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के फाजिल्का में मलोट रोड पर पुलिस मुलाजिम की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक नौजवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। कार का शीशा तोड़कर पुलिस मुलाजिम को निकाला गया। वह सुरक्षित है। उधर, मृतक नौजवान के अंधे माता-पिता ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


फाजिल्का ने बताया कि वह और सरवन बाइक पर सवार होकर मलोट रोड की तरफ जा रहे थे। दूसरी तरफ से कार आ रही थी जिसमें पुलिस वाले सवार थे। कार ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। कार उनकी बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुई ले गई। इस हादसे में मौके पर ही सरवन निवासी फाजिल्का की मौत हो गई। सोनू खुद जख्मी हो गया। पुलिस वालों की कार सड़क से पलटकर खेत में गिर गई। सोनू ने कहा कि उसने कार का शीशा तोड़कर पुलिस वाले को निकाला, जो सुरक्षित था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, महिला माया रानी ने कहा कि सरवन के मां-बाप अंधे हैं। सरवन टेंट हाउस में काम करता था। इसके अलावा वह वेटर भी था। सड़क हादसे में सरवन की मौत हो गई है। माया ने कहा कि उसके अंधे मां-बाप का कोई सहारा नहीं है। पंजाब सरकार को सरवन के माता-पिता को आर्थिक मद्द देनी चाहिए ताकि वह अपना जीवन व्यतीत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
मुकेरियां-गुरदासपुर मार्ग पर मुकेरियां के रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 20 साल के एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह रमन कुमार रोजाना की तरह मुकेरियां जिम में कसरत करने जा रहा था। करीब 5:30 बजे मुकेरियां-गुरदासपुर मार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, मुकेरियां पुलिस ने युवक के पिता सुखजिंदर सिंह के बयान पर मामला दर्जकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed