फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Commits Suicide in Mohali

हैदराबाद के युवक ने मोहाली में की आत्महत्या, स्किन एलर्जी बताई जा रही वजह

Fri, 03 May 2019 08:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 May 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
Youth Commits Suicide in Mohali
सांकेतिक तस्वीर

मोहाली के फेज-4 में एक पीजी में रह रहे युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनिल कुमार निवासी हैदराबाद के रूप में हुई है। वह मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।

विज्ञापन


थाना फेज-1 की पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया है। जांच अधिकारी बलविंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


अनिल कुमार जो कि एमटेक पास था, ऑस्ट्रेलिया में भी काम कर चुका था। फेज-4 के कोठी नंबर 226 की पहली मंजिल पर पीजी के तौर पर अपने दोस्त के साथ रह रहा था। अनिल दिन की ड्यूटी करता था, जबकि उसका दोस्त नाइट शिफ्ट में काम करता था। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उसका दोस्त ड्यूटी खत्म करके आया तो कमरे में अंदर से कुंडी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा खटखटाने पर भी अनिल ने दरवाजा नहीं खोला। उसके दोस्त ने थोड़ा जोर लगाकर दरवाजा खोला तो छत में लगी हुक के साथ अनिल का शव लटक रहा था। उसने मकान मालिक और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


वहीं, पता चला है कि अनिल कुमार स्किन एलर्जी से पीड़ित था, जिसे लेकर वह अकसर डिप्रेशन में रहता था। उसकी आत्महत्या का कारण भी यही माना जा रहा है। उसके माता-पिता सूचना मिलने के बाद शहर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed