फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Younger brother murdered elder brother in Ludhiana

Ludhiana: छोटे ने की बड़े भाई की हत्या, पिता पर भी किया जानलेवा हमला, दो साल पहले मां का हो चुका कत्ल

Wed, 28 Feb 2024 06:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Feb 2024 06:40 PM IST
सार

पंजाब के खन्ना में भाई ने भाई की जान ले ली। जमीन का विवाद परिवार में काफी समय से चल रहा था। मृतक की पहचान जगदीप सिंह (35) के रूप में हुई है। जगदीप दो साल पहले अपनी मां की हत्या कर चुका था। 

विज्ञापन
Younger brother murdered elder brother in Ludhiana
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के खन्ना के गांव पूनिया में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर सब्बल (औजार) से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता पर भी हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायल राम सिंह को समराला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ राव वरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह जमीन को लेकर विवाद रहा।

विज्ञापन


मृतक की पहचान जगदीप सिंह (35) के तौर पर हुई। दो साल पहले जगदीप ने अपनी मां की हत्या कर दी थी। इस केस में करीब चार महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। घायल राम सिंह ने बताया कि परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा रहता था। झगड़े से बचने के लिए वह अपने बड़े बेटे जगदीप के साथ अलग रहने लगा था लेकिन मंगलवार की रात को उसके छोटे बेटे दलबीर सिंह ने आकर हमला कर दिया।
विज्ञापन


घायल राम सिंह ने बताया कि उसका बेटा दलबीर सिंह स्मैक का नशा करता है। नशे के लिए पैसे मांगता रहता था। बंटवारे के बावजूद और जमीन मांग रहा था। इसी कारण उसने मंगलवार को स्मैक के नशे में हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव निवासी परगट सिंह ने बताया कि मृतक जगदीप सिंह और उसके पिता राम सिंह गांव में अलग मकान में रहते थे और छोटा भाई दलवीर सिंह गांव में अलग रहता था। दोनों भाइयों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था और कई बार गांव की पंचायत भी दोनों के बीच समझौता करा चुकी थी। बीती रात उसका छोटा भाई दलबीर सिंह मृतक जगदीप सिंह के घर आया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें जगदीप सिंह को मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed