{"_id":"c978b462935249e3085215128aa28014","slug":"young-woman-dead-in-suspicious-circumstances-in-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Apr 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-26 के ट्रांसपोर्ट एरिया स्थित राजकुमार ढाबे पर रविवार देर रात ट्रक चालक को गोली मारकर फरार हुए आरोपी मनोज की प्रेमिका की मंगलवार को बापूधाम चौकी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
वह भाई के साथ चौकी में बयान दर्ज कराने आई थी। पुलिस के अनुसार, गोली कांड के बाद से फरार आरोपी मनोज की पुलिस तलाश कर रही थी। इसी दौरान इसकी दो प्रेमिकाओं के बारे में पता चला। इनमें से एक फाजिल्का निवासी 28 वर्षीय युवती थी।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे फोन कर मनोज के बारे में पूछताछ की थी। पुलिस के अनुसार, युवती भी मनोज के बारे में कुछ खास नहीं जानती थी। पुलिस से ही उसे मनोज के बारे में कई ऐसी बातें पता चलीं जो वह पहले नहीं जानती थी। पुलिस से ही उसे पता चला कि मनोज गोलीकांड के मामले में फरार चल रहा है। इसके बाद उसने पुलिस को पूरी मदद करने की बात कही।
विज्ञापन
मंगलवार को युवती भाई के साथ बापूधाम चौकी पहुंची। यहां उसने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बताया कि उसके घर में मनोज से शादी की बात चल रही थी। मनोज ने खुद को गजटेड अफसर बताया हुआ था। इस पर उसके घर वाले उसकी शादी को लेकर तैयार हो गए थे।
पुलिस से ही उसे पता चला कि मनोज पहले से ही शादीशुदा है। इतना ही नहीं पहली पत्नी से उसका तलाक भी हो चुका है। साथ ही उसका एक अन्य महिला से भी अफेयर चल रहा है। पुलिस से बातचीत के थोड़ी देर बाद उसने बाथरूम जाने की बात कही।
एक महिला कांस्टेबल उसे लेकर बाथरूम गई। वहां अचानक युवती बेहोश होकर गिर गई। युवती को तत्काल सेक्टर-16 के जीएमएसएच में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत का कारण हार्टअटैक या फिर और!
प्रेमिका नर्स की मौत हार्ट अटैक से हुई है या फिर किसी जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। इस बात को लेकर बापूधाम पुलिस चौकी में चर्चा रही। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहने से इंकार कर रहे हैं।
डॉ. गुरइकबाल सिंह सिद्धू, एएसपी ईस्ट ने बताया कि युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बुधवार को जीएमएसएच-16 के डाक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।