फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young Man Suicide with Pragnent Wife

गर्भवती पत्नी संग युवक ने की खुदकुशी

Thu, 08 May 2014 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Thu, 08 May 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
Young Man Suicide with Pragnent Wife

सहारनपुर में 24 वर्षीय एक युवक ने गर्भवती पत्नी संग फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना थाना फर्कपुर के अंतर्गत अंबेडकर नगर में की है। खुदकुशी करने से दो घंटा पहले ही युवक परिवार वालों को ट्रेन में बैठाकर आया था।

विज्ञापन


परिवार को सहारनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के जाना था। अचानक पड़ोसी धमेंद्र का फोन आया कि उनके बेटे राहुल और बहू गगन ने खुदकुशी कर ली है। स्टोर रूम में दोनों के शव लटके हुए हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की

Young Man Suicide with Pragnent Wife

बेटे बहू के खुदकुशी करने की सूचना पाकर परिवार के लोग विवाह समारोह से लौट आए और हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल समेत डीएसपी सुरेश कौशिक व थाना फर्कपुर प्रभारी दयालचंद मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद शवों को कब्जे में लेकर यमुनानगर के सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम से नहीं पता चला सुसाइड का कारण

Young Man Suicide with Pragnent Wife

डीएसपी सुरेश कौशिक और थाना फर्कपुर प्रभारी दयालचंद ने मौके पर पहुंच आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।

फिलहाल दंपति द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का न लग पाने के चलते पुलिस ने शवों को कब्जे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन

तीन साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

Young Man Suicide with Pragnent Wife

मृतक राहुल के पिता विक्रम सिंह ने बताया कि राहुल और गगन कॉलेज टाइम से एक दूसरे को जानते थे और एक ही क्लास में पढ़ते थे। तीन साल पहले ही दोनों का प्रेम विवाह हुआ था।

राहुल मौजूदा समय में वर्कशॉप में कार्यरत था और गगन तीन माह से गर्भवती थी। दोनों में कभी किसी बात को लेकर कहासुनी और झगड़ा भी नहीं हुआ, इसलिए उनके द्वारा आत्महत्या कर लेने से परिवार के लोग हैरत में पड़ गए हैं।

न जाने दो घंटे में क्या हुआ

Young Man Suicide with Pragnent Wife

विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे उनका बेटा राहुल ही उन्हें जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन पर सहारनपुर की गाड़ी में बैठाकर आया था।

उसके करीब दो घंटे के भीतर ही राहुल और उसकी पत्नी गगन द्वारा आत्महत्या करने की खबर मिलते ही परिवार के लोग दंग रह गए।

राहुल और गगन दोनों ने ही उन्हें खुशी-खुशी घर से रवाना किया था और फिर न जाने दो घंटे के भीतर ऐसा क्या हो गया कि उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी।

मामले की सभी एंगल से होगी जांच

Young Man Suicide with Pragnent Wife

डीएसपी सुरेश कौशिक ने कहा कि दंपति के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस सभी एंगलों से जांच करेगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, मामले के जांच अधिकारी मेहमा सिंह ने बताया कि फिलहाल 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed