फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young man suicide attempt outside haryana cm house

हरियाणा सीएम आवास के बाहर एक नौजवान ने खाई मच्छर मारने की दवा, सुसाइड नोट बरामद

Thu, 18 Jul 2019 11:37 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 Jul 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
young man suicide attempt outside haryana cm house
फाइल फोटो
हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास के सामने बुधवार सुबह 33 साल के एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल युवक को सेक्टर 16 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर सेक्टर तीन थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


इसमें लिखा गया है कि उसकी पत्नी का उसके ही बड़े भाई के साथ संबंध है, जिससे आहत होकर यह कदम उठा रहा है। युवक की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी निवासी नेत्र पाल के रूप में हुई है। युवक ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-3 स्थित हरियाणा सीएम निवास पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने आया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक ने अपने बयान में कहा है कि उसकी पत्नी का उसके बड़े भाई के साथ अवैध संबंध है। कई बाद मना करने के बावजूद वह नहीं मान रहे। सीएम विंडो पर भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद युवक बुधवार को सीएम आवास में पहुंचा और पानी पीने केबाद मच्छर मारने वाली दवाई खा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को बुलाकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसको यदि कुछ हो जाए तो उसकी प्रॉपर्टी उसकी बेटी के नाम कर दी जाए। फिलहाल अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed