{"_id":"8efe2268bd05b2bbae64b32b018cf6b7","slug":"young-man-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार के यहां आए युवक पर घर में घुसकर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार के यहां आए युवक पर घर में घुसकर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Nov 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदार के यहां आए युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मामला सेक्टर 51 का है। घायल को जीएमएसएच-16 में ले भर्ती कराया गया। डीएसपी उर्विजा गोयल और सेक्टर-34 थाना इंचार्ज ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सुखजिंदर सिंह निवासी अमृतसर यहां सेक्टर-51 निवासी अपने फूफा के घर आया हुआ था। उसका अमृतसर में ट्रांसपोर्ट का काम है। सुखजिंदर ने पुलिस को बताया कि शाम साढ़े सात बजे के करीब वह घर में बैठा था कि अचानक डोर बेल बजी।
विज्ञापन
उसने दरवाजा खोला तो चार युवकों ने उसे धक्का देकर अंदर धकेल दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, युवकों ने हवा में दो फायर कर दिए। इससे सुखजिंदर घबरा गया। वह भागने लगा तो एक युवक ने सुखजिंदर पर दो फायर किए। एक गोली उसके पास से निकल गई जबकि दूसरी उसके पैर में लगी।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग बाहर आए। इस पर आरोपी सफेद रंग की आई-20 कार से फरार हो गए। घर के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। पीसीआर मौके पर पहुंची और घायल को जीएमएसएच-16 लेकर आए। सुखजिंदर के अनुसार हमलावर उसके फूफा जसवंत सिंह बाजवा के बेटे को मारने की बात कह रहे थे।