फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man shot dead in Muktsar of Punjab

दुश्मनी में बदली दोस्ती: कभी थे जिगरी साथी, घर भी था आना-जाना, अब मामूली बात पर कर दी हत्या

Thu, 21 Dec 2023 04:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Dec 2023 04:32 PM IST
सार

शिकायतकर्ता जगजीत सिंह बराड़ के अनुसार आरोपी जयरीत सिंह किसी समय उनके भतीजे का दोस्त हुआ करता था और उनके घर भी आता था। मगर दोनों में कुछ समय पहले किसी बात पर विवाद हो गया और दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।

विज्ञापन
Young man shot dead in Muktsar of Punjab
सुमित की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर जिले मामूली तकरार के बाद स्कॉर्पियो सवारों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। इस दौरान मृतक के दोस्त पर भी फायरिंग की गई। गोली लगने से वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकले।

विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में दो को नामजद करते हुए कुल तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में जगजीत सिंह बराड़ पुत्र गुरटेक सिंह निवासी रणजीतगढ़ ने बताया कि उसका भतीजा सुमित सिंह बराड़ (22) पुत्र सुखचैन सिंह निवासी रत्तेवाला घरेलू कार्य से गुरुवार की सुबह अपनी थार गाड़ी से मुक्तसर आया था। सुमित के पिता सुखचैन सिंह दिव्यांग हैं। शाम तक सुमित जब घर नहीं पहुंचा तो वह गांव के एक अन्य व्यक्ति को साथ लेकर मुक्तसर उसे ढूंढने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब साढ़े आठ बजे वह केहर सिंह चौक पर पहुंचे तो देखा कि उनका भतीजा सुमित अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट के बाहर थार गाड़ी के बोनट पर बैठकर कुछ खा-पी रहा था। इतने में एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आई। इसमें जयरीत सिंह चला रहा था। उसके साथ लवप्रीत सिंह चहल व दो-तीन अज्ञात युवक बैठे थे। 

जयरीत और उसके साथी ने आते ही सुमित के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जब वह बचाने सुमित के पास पहुंचे तो गाड़ी में बैठे लवप्रीत चहल ने पिस्तौल निकाल ली और भतीजे को गोली मार दी। लवप्रीत ने दूसरी गोली सुमित के दोस्त रिपनजीत पर चला दी। गोली उसके छाती की बायीं तरफ लगी। इसके बाद आरोपी गाड़ी से भाग निकले।

थाना सदर के एसएचओ मलकीत सिंह ने बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि केहर सिंह चौक में दो युवकों को स्कॉर्पियो सवार लोगों ने गोली मार दी। वह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को सिविल अस्पताल लेकर गए लेकिन सुमित सिंह बराड़ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरे युवक रिपनजोत को उसके परिवार ने मुक्तसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में जयरीत सिंह व लवप्रीत सिंह चहल को नामजद किया गयाहै और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। 

बता दें कि मुख्य आरोपी लवप्रीत सिंह चहल कुछ दिन पहले ही अमेरिका से आया था। आरोपियों के पास असलहा लाइसेंसी है या अवैध यह उनकी गिरफ्तारी के बाद पता चल सकेगा। शिकायतकर्ता जगजीत सिंह बराड़ के अनुसार आरोपी जयरीत सिंह किसी समय उनके भतीजे का दोस्त हुआ करता था और उनके घर भी आता था। मगर दोनों में कुछ समय पहले किसी बात पर विवाद हो गया और दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed