{"_id":"9f00bd32c02d6cd81fada8449dc8d949","slug":"young-man-and-2-women-commit-suicide-leap-into-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से मामूली बहस पर नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां से मामूली बहस पर नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर,फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sat, 05 Sep 2015 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां से किसी बात को लेकर बहस हो गई तो 17 वर्षीय नाबालिग ने इतना खौफनाक कदम उठाया कि मां सन्न रह गई। युवती ने नहर में छलांग लगा दी। शव शुक्रवार सुबह हनुमानगढ़ रोड से गुजरती नहर से बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मां ने बताया कि 17 वर्षीय शिल्पा उर्फ गुड्डो की मां रजिया रानी ने बताया कि बेटी से उसकी किसी बात को लेकर मामूली सी कहासुनी हुई थी। उसके बाद शिल्पा घर से कहीं चली गई, जिसे उन्होंने गांव भर में तलाश, पर सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर, हरीके हैड वर्कस से निकलने वाली नहर में बंगाली पुल से एक 18 वर्षीय युवती और एक 34 साल के नौजवान ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों की लाश बरामद नहीं हुई। जानकारी के अनुसार देवी स्कूल तरनतारन में सिलाई कढ़ाई का काम सीखने वाली युवती लवप्रीत कौर ने शुक्रवार सुबह नहर में छलांग लगा दी। उसकी लाश बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
इसी तरह नानक नगरी जिला मोगा निवासी परमिंदर सिंह (34) ने किसी महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। जिस कारण उसे परिजनों की तरफ से डांटा गया। इसीलिए उसने नहर में छलांग लगा दी। उसका मोटरसाइकिल नहर के किनारे से मिला है। युवक की लाश भी बरामद नहीं हुई है।