फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young girl suicide in jalandhar

देर रात बेटी के कमरे में गए परिजन तो नजारा देख रह गए हैरान

Sun, 02 Apr 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 02 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
young girl suicide in jalandhar
- फोटो : Demo Pic
जालंधर के शहीद बाबा दीप सिंह नगर में रहने वाली युवती के परिजन जब देर रात उसके कमरे में उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन निकल गई। युवती फंदे से लटकी हुई थी। बताया जाता है कि युवती आइलेट्स का पेपर देकर लौटी थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई थी। मृतक युवती के पिता एनआरआइ हैं। उसके पिता कुलवंत सिंह आबू धाबी में रहते हैं, जबकि भाई न्यूजीलैंड में है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि बाबा दीप सिंह नगर की रहने वाली 24 साल की सिमरजीत कौर की मां परमजीत कौर के मुताबिक सिमरजीत भी बाहर जाना चाहती थी, जिसके लिए उसने काफी तैयारी के बाद वीरवार को आइलेट्स का पेपर दिया था। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह काफी परेशान थी। शाम करीब छह बजे पेपर देकर लौटने के बाद वह सीधा अपने कमरे में चली गई।रात 10 बजे तक कई आवाजें देने के बाद भी वह बाहर नहीं आई तो वे खुद उसे देखने गई। 
विज्ञापन


दरवाजा खोला तो पाया कि वह पंखे के सहारे फंदे से लटक रही थी। उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। थाना आठ की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे के अंदर तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed