युवक संग तांत्रिकों ने की इतनी 'हैवानियत', रूह कांप जाएगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांत्रिकों की हैवानियत का इतना दर्दनाक मंजर आपने आप तक नहीं देखा होगा। भूत भगाने के नाम पर युवक को गरम चिमटे से इतना दागा कि उसकी मौत हो गई। मामला पंजाब के फिरोजपुर में गांव मक्खू का है।
15 तांत्रिकों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। युवक की मौत के बाद तांत्रिक फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करके छापेमारी शुरू कर दी है।
पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि युवक को नींद नहीं आने की बीमारी थी, जिसका इलाज कराने के लिए परिजन उसे तांत्रिकों के पास लेकर आए थे।
नींद नहीं आने की बीमारी का इलाज कराने लाए थे
मृतक युवक परमजीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह वासी गांव घुदूवाला की पत्नी मनदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पति को नींद नहीं आने की बीमारी थी। रिश्तेदार समझते थे कि उस पर किसी भूत का छाया है।
रिश्तेदार भूत उतरवाने के लिए परमजीत को बठिंडा के गांव घंडाबंना के एक तांत्रिक के पास लेकर गए। तांत्रिक का नाम छोटू राम बताया जा रहा है। उसने परिजनों से दो हजार रुपये लेकर अपने पंद्रह चेलों को बुला लिया।
आरोपी तांत्रिक ने परमजीत को बीच में बैठा दिया। तांत्रिकों ने गरम चिमटों से उसके सिर, बाजू, मुंह व पीठ पर कई वार किए। परमजीत तड़पता हुआ चीखें मार रहा था। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। तांत्रिकों ने कहा कि इसका भूत उतर गया है इसे घर ले जाओ। जब घर लाकर देखा तो परमजीत मर चुका था।