फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   workshop workers filled the hydraulic pressure in private part of 14 yeard old boy

14 साल के बच्चे के पेट में इतनी हवा भर दी, दम तोड़ गया वो

Sun, 14 May 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 14 May 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
workshop workers filled the hydraulic pressure in private part of 14 yeard old boy
14 साल के बच्चे की गुदा में पंप से भर दी हवा
हैवानियत की हद देखिए, 14 साल के बच्चे के पेट में इतनी हवा भर दी, उसके बाद बच्चे का जो हाल हुआ, जानकर रूह कांप जाएगी। घटना पंजाब के लुधियाना की है। डुगरी स्थित एक वर्कशॉप में 14 वर्षीय किशोर अमन कुमार के शरीर में हवा का पंप डाल कर वर्कशॉप पर काम करने वाले युवक ने हवा भर दी।
विज्ञापन


अमन वहां पर चाय पानी पिलाने का काम करता था। अंतड़ियां-फेफड़े फटने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। वर्कशॉप मालकिन आरोपी कारीगर को पुलिस के हवाले करना तो दूर उल्टा अविनाश के परिवार को पूरी रात बंधक बना उन्हें तड़के लाश का संस्कार करने और पुलिस के पास जाने के लिए धमकाती रही।
विज्ञापन


फिलहाल थाना डुगरी पुलिस ने अविनाश की माता मालती गुप्ता की शिकायत पर वर्कशॉप की महिला मालकिन सरताज कौर और उसके वर्कर कश्मीरा सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बंधक बनाकर सामान छीनने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालकिन ने सही ढंग से इलाज नहीं कराया

workshop workers filled the hydraulic pressure in private part of 14 yeard old boy
उपचार
थाना डुगरी में तैनात सुखविंदर सिंह ने कहा कि अमन मूल रुप से बिहार के जिला बलिया का रहने वाला है। यहां पर वह सरताज कौर की कोठी में किराए पर रहता है। अमन सरताज की वर्कशाप व्हील प्वाइंट पर ही चाय पानी पिलाने का काम भी करता था। बुधवार को अमन रोज की तरह अपने काम करा रहा था कि यह वारदात हो गई। हालांकि ऐसा करने की वजह नहीं पता चल पाई, लेकिन जो भी हुआ वह दर्दनाक है।

वहीं मृतक की मां  मालती ने आरोप लगाया है कि अमन का सही ढंग से इलाज नहीं कराया गया। उसे पहले पंचम हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां महंगा इलाज होने के कारण सरताज कौर ने जबरन अविनाश को छुट्टी करवा दी। हॉस्पिटल में उनसे यह भी लिखवा दिया कि वे अपनी मर्जी से अविनाश को पीजीआई ले जा रहे हैं। इसके बाद अविनाश को न्यूरो सिटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

वहां सरताज कौर ने कहा कि अविनाश को दाखिल नहीं करना सिर्फ सीटी स्कैन करानी है। उसका सीटी स्कैन किया गया और कुछ देर बाद अविनाश की मौत हो गई। सीसीटीवी में भी पीड़ित को अस्पताल में उतारता कश्मीरा दिख रहा है।

मामला मेरी जानकारी में है। अविनाश की मौत कशमीर सिंह के कारण हुई। इस कारण उस पर पर्चा दर्ज हुआ है। उसके घरवालों ने सरताज पर जो आरोप लगाए हैं अगर वह सही निकले तो सरताज कौर कितनी भी पावरफुल हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
- आर. एनढोके, पुलिस कमिनशर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed