{"_id":"d8e8a27f12067160f04c83ecf72aefa2","slug":"woman-suicide-at-manimajra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चियों को अनाथ छोड़ पंखे से लटक गई मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बच्चियों को अनाथ छोड़ पंखे से लटक गई मां
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा।
Updated Sat, 13 Feb 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
शांतिनगर में अपनी दो बच्चियों को अनाथ छोड़कर एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पीड़ित परिजनों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद महिला के शव को कब्जे में ले लिया। घटना की वजह महिला मानसिक तौर पर परेशान बताई जा रही थी।
विज्ञापन
घटना शांतिनगर स्थित मकान नंबर-25 में शनिवार दोपहर को हुआ। महिला दीपाली(32) अपने पति और दो बच्चियों के साथ रहती थी। उसकी पहली बेटी पांच साल व दूसरी बेटी तीन साल की है। जबकि, पति विवेक गांधी का मनीमाजरा में कपड़े का व्यापार है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर तीन साल की बेटी के साथ दीपाली घर में थी। जबकि, पति दुकान और पांच साल की बेटी स्कूल गई थी। दोपहर करीब तीन बजे विवेक अपनी बेटी को घर छोड़ने आया। इस दौरान बार बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद अंदर से छोटी बच्ची के रोने की आवाज भी आने लगी।
विज्ञापन
विवेक ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में देकर मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दीपाली कमरे में लगे पंखे के सहारे फंदा लगाकर लटकी थी। पुलिस की मदद से महिला को नीचे उतारकर मनीमाजरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां डाक्टरों ने दीपाली को मृत घोषित कर दिया।