{"_id":"ea0804bda91a64d95db422c4fd0032fd","slug":"woman-suicide-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने घ्ार में चुन्नी से फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने घ्ार में चुन्नी से फंदा लगाकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Jun 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 वर्षीय युवती ने सेक्टर 25 स्थित मकान की पहली मंजिल पर पंखे से फंदा लगा लिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवती को फंदे से उताकर सेक्टर 16 जनरल अस्तपाल में लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक युवती की पहचान सेक्टर 25 निवासी नेहा केरुप में हुई। नेहा सेक्टर 24 के पैरागोन स्कूल में पीयन का काम करती थी। नेहा दो दिन से छुट्टी पर थी। पुलिस को मौकेसे कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। सेक्टर 11 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर 25 निवासी सतपाल ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी दोपहर पहली मंजिल पर अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक बेटी नीचे नहीं आई। बेटी को देखने पहली मंजिल पर पहुंचे तो कमरा का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौकेपर पहुंचकर पीछे के दरवाजे से अंदर गए तो युवती ने फंदा लगा रखा था। पुलिस युवती को अस्पताल लेकर गए। पिता ने बताया कि बेटी द्वारा सुसाइड करने का कारण पता नहीं चल सकता है।
सेक्टर 11 थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि युवती ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।