फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman raped and blackmail by sub inspector

घर आए ASI ने नशा खिलाकर रेप किया, फोटो खींचे

Fri, 04 Sep 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 04 Sep 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
woman raped and blackmail by sub inspector

एएसआई केस के सिलसिले में घर आया और महिला की चाय में नशीली दवा मिलकर उसकी इज्जत तार-तार कर दी। फिर एएसआई महिला को ब्लैकमेल करने लगा, जिसकी आड़ में भी उसने कई बार रेप किया। सनसनीखेज मामला पंजाब के मोहाली का है।

विज्ञापन


महिला की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर फेज-8 थाने में एएसआई बलबीर सिंह पर रेप का मामला दर्ज कर लिया गया। सेक्टर-68 निवासी महिला ने एएसआई के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी थी। आरोपी ने रेप के बाद महिला की अश्लील फोटो खींची थी।
विज्ञापन


साथ ही उसे जान से मारने व उसके भाई पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पर्चा दर्ज करवाने की धमकी देता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी एएसआई को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-68 निवासी महिला ने बताया कि 2014 में उसका पति से झगड़ा चल रहा था। उसकी शिकायत पर थाना फेज-आठ में उसके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इस बीच वह कई बार थाने गई और उसने एएसआई से केस में एक और धारा जोड़ने के लिए कहा।

साथ ही आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर उसने कहा कि केस में धारा जोड़ने में थोड़ा समय लगता है।  इस बीच एक दिन सुबह वह उसके घर पहुंच गया। जिस समय वह घर पहुंचा उस समय घरवाले कहीं गए हुए थे। उसने घरवालों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह बाहर गए हैं।

भाई पर केस दर्ज करने की धमकी दे करता था ब्लैकमेल

woman raped and blackmail by sub inspector

इस पर उसने कहा कि वह आप के केस के सिलसिले में ही आया। इसी बीच वह उसके व अपने लिए चाय लेकर आई। तभी उसने कहा कि उसे भूख लगी है उसके लिए नाश्ता भी बना ले। वह अंदर से उसे नाश्ता लेने गई। तभी उसने उसकी चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया।

चाय पीते ही वह बेहोश हो गई। जब वह होश में आई तो काफी देर हो चुकी थी। वह घर में नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। जबकि, एएसआई वहां मौजूद था। उसने उसे धमकी दी कि यह बात किसी से मत बताना, वरना उसे जान से मार देगा। साथ ही उसकी फोटो उसके परिजनों को दिखा देगा।

फिर होटलों में ले गया
महिला ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो वह उसके भाई पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर देगा। इस बात से वह काफी परेशान थी। काफी समय तक उसने अपना मुंह नहीं खोला। इस दौरान आरोपी कई बार उसे होटलों में भी ले गया। वह काफी समय तक चुपचाप सब कुछ सहती रही।

भाई के भविष्य के लिए खोला मुंह
भाई का भविष्य अधर में देखकर उससे रहा नहीं गया। इसके बाद उसने मन बना लिया था कि चाहे कुछ भी हो जाए वह पीछे नहीं हटेगी इसके बाद उसने इस संबंध में शिकायत एसएसपी को दी। एसएसपी ने मामले की जांच की। इसके बाद केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed