{"_id":"5b6fc38542c7925da007f6ab","slug":"woman-kidnapped-boyfriend-for-intoxication","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे के लिए युवती ने किया प्रेमी का अपहरण, मांगी एक करोड़ की फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के लिए युवती ने किया प्रेमी का अपहरण, मांगी एक करोड़ की फिरौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Updated Sun, 12 Aug 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के लिए एक युवती ने अपने ही प्रेमी का अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं उसने प्रेमी के परिजनों से एक करोड़ की फिरौती भी मांगी। अपहरण का यह सनसनीखेज मामला पंजाब के बठिंडा से आया है। जिले की एक युवती ने अपने चार साथी युवकों के साथ मिलकर फतेहाबाद के व्यापारी के बेटे को अगवा कर लिया और फिर उसके परिवार से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। बाद में मामला दस लाख रुपये में तय हो गया।
आरोपी युवती अर्पण निवासी गांव संगत कलां, लखवीर सिंह और गुरमीत सिंह निवासी फतेहाबाद शुक्रवार को युवक के परिजनों से फिरौती की रकम लेने पहुंचे तो उन्हें सिरसा के डिंग थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जेल में नशा न मिलने के कारण युवती की हालत गंभीर होने पर उसे शुक्रवार देर शाम सिरसा के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवा दिया गया।

बाथरूम के बहाने ढाबे पर रूकवाया
सांकेतिक तस्वीर
जांच अधिकारी एएसआई रजिंदर ने बताया कि बठिंडा निवासी अर्पण ने फतेहबाद निवासी लखवीर सिंह और गुरमीत सिंह के साथ मिलकर व्यापारी दलीप के बेटे दीक्षांत को व्हाट्सएप कालिंग के जरिए प्यार के जाल में फंसा लिया। कुछ दिन पहले अर्पण अपने पंजाब निवासी दोस्तों के साथ फतेहाबाद आई और वहां पर फतेहाबाद निवासी दोनों दोस्तों से मिली।
सभी ने प्लानिंग कर दीक्षांत को एक होटल में बुलाया। वहां से युवती दीक्षांत के साथ गाड़ी में बैठकर चली गई। रास्ते में बाथरूम जाने का बहाना कर उसने एक ढाबे पर दीक्षांत की गाड़ी रुकवा ली। वहां पर पहले से आरोपी युवती के चारों साथी मौजूद थे। वे दीक्षांत को अपनी स्कार्पियो गाड़ी में अगवा कर ले गए।
फिरौती लेने पहुंची युवती को पुलिस ने दो हरियाणवी युवाओं के साथ किया गिरफतार
एएसआई ने बताया कि युवती और उसके चारों साथियों ने दीक्षांत के परिजनों से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। दीक्षांत के साथ बाद में आरोपियों का दस लाख रुपये में सौदा तय हो गया। शुक्रवार को आरोपियों ने दीक्षांत को दरियापुर के पास छोड़ा और दस लाख रुपये लाने को कहा। आरोपियों के चंगुल से छूटते ही दीक्षांत ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई ने बताया कि शुक्रवार शाम को जब तीनों आरोपी फिरौती की रकम लेने फतेहाबाद के एक सिनेमा के पास पहुंचे तो थाना डिंग की पुलिस ने आरोपी युवती को उसके दोनों हरियाणवी साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके पंजाब निवासी दोनों साथी फरार हैं।