चलती बस में महिला पत्रकार से शर्मनाक हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा में ऑर्बिट बस कांड का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि लुधियाना में चलती बस में महिला पत्रकार के साथ शर्मनाक हरकत हुई। यह छेड़छाड़ फगवाड़ा के एक कॉलेज में बीटेक कर रहे छात्र ने उस समय की जब महिला पत्रकार जालंधर से किसी पारिवारिक काम के लिए पटियाला जा रही थी।
पुलिस ने जालंधर की रहने वाली महिला पत्रकार की शिकायत पर थाना लाडोवाल की पुलिस ने होशियारपुर के मुकेरियां निवासी सुमित कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी सुमित को वीरवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई कमलजीत सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला जालंधर में एक निजी चैनल में पत्रकार है। वह बुधवार को पटियाला जाने के लिए हाईवे ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस में सवार हुई।
जब वह फगवाड़ा पहुंची तो आरोपी सुमित बस में सवार हुआ और उसके साथ वाली सीट पर बैठ गया। रास्ते में आरोपी ने महिला पत्रकार के साथ छेड़खानी की। महिला पत्रकार ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दीं। पीड़िता ने लाडोवाल पहुंचकर बस रुकवाई और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत वहां पहुंची। पुलिस ने महिला के बयानों पर आरोपी सुमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी कमलजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को वीरवार अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
छेड़छाड़ से रोका तो बीच रास्ते बस से उतारा
मुक्तसर की दो स्कूली छात्राओं ने न्यू दीप बस कंपनी के कंडक्टर पर उनसे छेड़छाड़ करने से रोकने पर रास्ते में ही बस में से उतारने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल को शिकायत दी है। मामले की जांच चल रही है। पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ने भी बस कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वीरवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दोनों छात्राओं ने बताया कि वे दोनों बहनें बीते बुधवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए मुक्तसर आईं थी। करीब दो बजे वापसी पर वह न्यू दीप बस कंपनी में सवार हुई। उन्होंने अपने गांव के बस अड्डे की टिकटें ले लीं। मगर इस दौरान ही बस कंडक्टर ने उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बस कंडक्टर ने अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। यही नहीं कंडक्टर ने उन्हें जातिसूचक गालियां निकालते कोटकपूरा बाईपास चौक पर ही बस से उतार दिया। शाम को पीड़ित लड़कियों ने अपने पिता को पूरी बात बताई। पीएसयू के प्रांतीय नेता गगन संग्रामी, करमजीत सिंह, गुरां दित्ता सिंह व सोनू कोटली संघर ने कहा कि यह घटना निंदनीय है।