फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman hemp smuggler arrested in Ludhiana

पंजाबः पंचकूला के तस्कर से गांजा लेकर लुधियाना में सप्लाई करने वाली महिला गिरफ्तार

Mon, 12 Nov 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना पंजाब) Updated Mon, 12 Nov 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Woman hemp smuggler arrested in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने रविवार को एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पंचकूला के तस्कर से गांजा लाकर लुधियाना में सप्लाई करती थी। संजय गांधी कालोनी से गिरफ्तार महिला के कब्जे से पुलिस ने साढ़े 13 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने संजय गांधी कालोनी की रहने वाली ममता रानी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करने में जुटी है।  एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि आरोपी महिला बड़े लेवल पर तस्करी का धंधा करती है। पुलिस ने आरोपी महिला के घर छापामारी की। घर से साढ़े 13 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला मूल रुप से चंडीगढ़ की रहने वाली है।
विज्ञापन


उसकी तीन साल पहले संजय गांधी कालोनी के रहने वाले व्यक्ति के साथ शादी हुई थी। उसके पति की जूते की दुकान है। अधिक पैसा कमाने के चक्कर में महिला ने नशा तस्करी का धंधा चुना। उसने पंचकूला में रहने वाले अपने जानकार तस्कर से गांजा लेकर सप्लाई करना शुरू कर दिया। वह चंडीगढ़ परिजनों के पास जाती और पंचकूला के तस्कर से गांजा लेकर आ जाती थी। यहां पर वह ईडबल्यूएस कालोनी और घोड़ा कालोनी में लोगों को गांजा सप्लाई करती थी। आरोपी महिला का पति पुलिस की छापामारी के बाद से ही फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed